लाल सागर

Published on
1 min read

लाल सागर पश्चिम में अफ्रीका, पूर्व में अरब प्रायद्वीप से घिरा एक सँकरा तथा लंबा, उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व को फैला सागर है, जिसकी लंबाई 1,435 मील तथा सर्वधिक चौड़ाई 215 मील है। इसका उत्तरी भाग सिनाई प्रायद्वीप द्वारा दो खाड़ियों में पश्चिम में स्वेज तथा पूर्व में अकाबा की खाड़ी में, बँट गया है। स्वेज की खाड़ी 210 मील लंबी तथा 18 मील चौड़ी है और अकाबा की खाड़ी 118 मील लंबी तथा 10 मील चौड़ी है। स्वेज की खाड़ी 103 मील लंबी स्वेज नहर द्वारा भूमध्य सागर से संबद्ध है। लाल सागर दक्षिण में 16 मील चौड़े वैव एल मैंडेव, जल संयोजक, द्वारा हिंद महासागर से संबद्ध है। वैसे यह एक उथला (औसत 267 फैदम गहरा) सागर है, किंतु कहीं कहीं, जैसे पोर्ट सूडान के पास, 1,420 फैदम तक गहरा है। इसके दोनों किनारों पर कई छोटी छोटी खाड़ियाँ भी हैं। इसके अंदर सॉकिन, ज़ेबाजिर, डालैक, ज़ुकर, ग्रेट हैनिश, पेरिम तथा फारासान आदि द्वीप स्थित हैं। इसके आस पास वर्ष भर ऊँचा ताप रहने के कारण रेगिस्तानी जलवायु वाले देश स्थित हैं। इसके किनारे जिद्दा, हेजाज़, मोका, क्यूसिर, मिस्र, पोर्ट सूडान, स्वेज, अकाबा आदि नगर स्थित हैं। उत्तरी अफ्रीका तथा यूरोप का एशिया के देशों से स्वेज नहर द्वारा संबंध होने से इसकी व्यापारिक महत्ता बहुत बढ़ गई है। इसके जल में एक प्रकार का लाल शैवाल होने के कारण इसका नाम लाल सागर पड़ा है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org