महासागरीय बेसिन / तली / अधस्तल (Ocean basin/floor/bottom)

Published on
1 min read

भूतल पर स्थित विस्तृत गर्त जिसमें महासागरीय जल भरा होता है। यह महासागर की तली (bottom) होती है जिस पर विभिन्न प्रकार के उच्चावच पाये जाते हैं।

महासागरीय बेसिन पर चार प्रमुख उच्चावच मंडल (relief zones) होते हैं-1. महाद्वीपीय मग्नतट, 2. महाद्वीपीय मग्नढाल, 3. गभीर सागरीय मैदान, और 4. महासागरीय गर्त। महाद्वीप के किनारे का जलमग्न उथला भाग महाद्वीपीय मग्नतट कहलाता है और उसके आगे तीव्र ढालयुक्त तली को महाद्वीपीय मग्नढाल कहते हैं। महाद्वीपीय मग्नढाल से मागे महासागरीय नितल के सर्वाधिक विस्तृत भाग को गभीर सागरीय मैदान कहते हैं जिसकी गहराई सामान्यतः 3000 से 6000 मीटर तक पायी जाती है। महासागर में कहीं-कहीं पर खड़े ढाल वाले अत्यधिक गहरे भाग भी होते हैं जिन्हें गर्त या महासागरीय गर्त कहा जाता है।

अन्य स्रोतों से

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

शब्द रोमन में:

संदर्भ:

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org