फ़ोटो - विकिकॉमंस
निक्षेपण क्या होता है ? परिभाषा, प्रकार और महत्त्व
निक्षेपण का हिंदी अर्थ निक्षेपण है किसी पदार्थ का एक स्थान पर जम जाना या जमा होना। यह प्रक्रिया प्राकृतिक रूप से हवा, पानी या बर्फ के माध्यम से होती है। पर्यावरण और जल विज्ञान में यह शब्द खासतौर पर तब उपयोग किया जाता है जब मिट्टी, रेत, खनिज या प्रदूषक किसी स्थान पर जमा हो जाते है। यह प्रक्रिया पृथ्वी की सतह के निर्माण, नदी तंत्र, कृषि भूमि और जल स्रोतों को प्रभावित करती है।
निक्षेपण की परिभाषा
निक्षेपण वह प्रक्रिया है जिसमें कण, तलछट या गैसीय पदार्थ ऊर्जा के कम होने पर किसी सतह पर जम जाते हैं। यह प्रक्रिया अपक्षय और परिवहन के बाद होती है।
जल चक्र और नदी प्रणालियों में निक्षेपण का महत्वपूर्ण स्थान है। जब नदियाँ तेज बहाव से धीमी होती हैं, तो वे अपने साथ लाई हुई मिट्टी और रेत को किनारों या तल में जमा कर देती है। उदाहरण के लिए -
गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों के डेल्टा क्षेत्र निक्षेपण का परिणाम है
झीलों और जलाशयों में तलछट जमा होने से उनकी जल क्षमता कम हो जाती है
वायुमंडल में भी निक्षेपण होता है, जिसे एटमॉस्फेरिक डिपोजिशन कहा जाता है। इसमें प्रदूषक जैसे सल्फर और नाइट्रोजन यौगिक वर्षा के साथ जमीन पर गिरते हैं, जिससे अम्ल वर्षा होती है।
निक्षेपण के प्रकार
तलछटी डिपोजिशन- नदियों, झीलों और समुद्र में मिट्टी और रेत का जमाव
रासायनिक डिपोजिशन - घुले हुए खनिजों का जमना
वायुमंडलीय डिपोजिशन - प्रदूषकों का हवा से जमीन पर आना
हिमानी डिपोजिशन - ग्लेशियर द्वारा लाई गई सामग्री का जमाव
भारत के सन्दर्भ में, बिहार और पश्चिम बंगाल में गंगा डेल्टा उपजाऊ मिट्टी का उदाहरण है। राजस्थान में हवा द्वारा लाई गई रेत का जमाव या रेत के टीले। बांधों जैसे टिहरी बांध में तलछट जमा होने से जल भंडारण क्षमता घटती है
निक्षेपण का महत्व और प्रभाव-
कृषि के लिए उपजाऊ मिट्टी का निर्माण करता है
जलाशयों की क्षमता को कम कर सकता है
बाढ़ के खतरे को बढ़ा सकता है
जल गुणवत्ता को प्रभावित करता है
पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव लाता है
निक्षेपण के उपयोग और नीति संदर्भ
जल प्रबंधन योजनाओं में तलछट नियंत्रण जरूरी है
नदी पुनर्जीवन में निक्षेपण का अध्ययन महत्वपूर्ण है
खेती में मिट्टी की उर्वरता समझने के लिए इसका उपयोग होता है
जलवायु परिवर्तन के अध्ययन में भी यह सहायक है, क्योंकि वर्षा और प्रवाह पैटर्न बदलने से निक्षेपण प्रभावित होता है
निक्षेपण एक प्राकृतिक लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो भूमि, जल और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखती है। हालांकि, मानव गतिविधियों जैसे वनों की कटाई और निर्माण कार्यों से यह प्रक्रिया असंतुलित हो सकती है, जिससे पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न होती है। इसलिए, टिकाऊ विकास के लिए निक्षेपण को समझना और नियंत्रित करना आवश्यक है।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

