पाली

Published on
1 min read

पाली 1. जिला, यह राजस्थान राज्य का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल 4,792 वर्ग मील है। इस जिले से होकर बाँदी नदी बहती है। यहाँ की जलवायु शुष्क रहती है।

2. नगर, स्थिति : 25 47 उ.अ. तथा 73 19 पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले में बाँदी नदी के दाहिने किनारे पर स्थित नगर है। यहाँ के मुख्य उद्योगों में सूती कपड़े की रँगाई, छपाई, ताँबे का काम आदि प्रमुख हैं। इस नगर में स्कूल, अस्पताल तथा कई मंदिर भी हैं। सोमनाथ तथा नौलखा आदि प्रसिद्ध मंदिर हैं। नोलखा मंदिर के आँगन में एक मस्जिद हैं, जो शायद मुसलमानों के आक्रमणों से बचने के लिए बना दी गई थी जिससे वे इसे मस्जिद समझकर हानि न पहुँचाऐं। सन्‌ 1836 में यहाँ भयंकर प्लेग फैला था।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org