पार्लाखेमंडी

Published on
1 min read

पार्लाखेमंडी स्थिति : उ.अ. तथा पू.दे.। यह उड़ीसा राज्य के गंजाम जिले में स्थित नगर है। यह नगर मनोहर स्थलों के मध्य में स्थित है तथा इसके आसपास कई सुंदर तालाब हैं। यहाँ पर एक उत्तम कालेज एवं छह लाख रुपए की लागत से बना राजा का एक महल है। सन्‌ 1886 में यहाँ नगरपालिका की स्थापना की गई थी। विशेष प्रकार के नरकुल से सुंदर चटाइयाँ, टोकरियाँ, फूलदान, सिंगारदान आदि बनाए जाते हैं। चावल का यहाँ के व्यापार में प्रमुख स्थान है। यहाँ की जनसंख्या 22,708 (1961) थी।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org