पलवल

Published on
1 min read

पलवल स्थिति :उ.अ. तथा पू.दे.। यह हरियाणा राज्य के फ़रीदाबाद जिले में, दिल्ली एवं मथुरा के मध्य ग्रांड ट्रंक मार्ग पर स्थित नगर है। यह समीपवर्ती क्षेत्र में उगनेवाली कपास की मंडी है। यहाँ कपास ओटने का कर्य अधिक होता है। यहाँ एक अति प्राचीन मस्जिद है। नगर के बाहर मथुरा सड़क पर लाल बालू के पत्थर का बना सुदंर महराबदार मकबरा है। ऐसा कहा जाता है कि यह किसी फकीर द्वारा बनवाया गया था, जो दिल्ली में सलीमगढ़ बनाने के लिए आगरे से दिल्ली जानेवाली गाड़ियों से प्रति गाड़ी एक पत्थर लिया करता था। यहाँ शिक्षा आदि का प्रबंध भी है।(रमेशचंद्र दुबे)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org