पन्ना

Published on
1 min read

पन्ना 1. जिला, यह मध्यप्रदेश राज्य का एक जिला है, इसका क्षेत्रफल 2,716 वर्ग मील है। इसके उत्तर-पश्चिम में छतरपुर, दक्षिण-पूर्व में दमोह, दक्षिण में जबलपुर, पूर्व में सतना एवं उत्तर में उत्तर प्रदेश राज्य का बाँदा जिला पड़ता है। इस जिले में विंध्य पर्वत की पन्ना श्रेणी का विस्तार है। यहाँ की प्रमुख नदी केन है। यहाँ का जलवायु गर्म किंतु स्वस्थ्यप्रद है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा 42 इंच होती है। कृषि में गेहूँ, तिलहन, धान एवं ज्वार का प्रमुख स्थान है।

2. नगर, स्थिति : उ.अ. तथा  पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले का प्रमुख नगर है। यह नौगाँव से सतना जानेवाले मार्ग पर स्थित है। पहले यह बेवस गौड़ लोगों की बस्ती था, किंतु 13वीं या 14वीं शती में रीवा के बघेल लोगों का निवासस्थान बना। यह नगर सागरतल से 800 फुट की ऊँचाई पर स्थित एवं आसपास की पहाड़ियों से 300 फुट गहरी घाटी की ऊँचाई पर स्थित एवं आसपास की पहाड़ियों से 300 फुट गहरी घाटी में बसा है। नगर में कई मंदिर बने हैं, जिनमें बलदेव जी का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसे राजा रुद्रप्रताप सिंह ने बनवाया था। यहाँ हिंदू मुसलमान का भेदभाव भूलकर, दोनों को एक करनेवाले महात्मा प्राणनाथ जी की समाधि है। इनके मत को माननेवाले अपने को धामास या प्राणनाथी कहते हैं। इस नगर से छतरपुर 42 मील, नौगाँव 27 मील एवं सतना 44 मील दूर है।(रमेशचंद्र दुबे)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org