शब्दकोश
परमकुडि
परमकुडि स्थिति : उ.अ. तथा पू.दे.। यह मद्रास राज्य के रामनाथपुरम् नामक जिले का नगर है। पहले यह मदरै जिले में था। यह वैगाई नदी के दक्षिणी किनारे पर, रामनाड़ से मदुरै जानेवाली सड़क पर स्थित है। उपर्युक्त दोनों नगरों के मध्य यह प्रमुख रेलवे स्टेशन भी है। यह जिले के शासन का केंद्र है। यहाँ रेशमी कपड़ा बनाना प्रमुख उद्योग है, यद्यपि यह काम पहले की अपेक्षा अब सुस्त पड़ गया है।(रमेशचंद्र दुबे)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
