पर्थ

Published on
2 min read

पर्थ 1. नगर, स्थिति : 31 57 द.अ. तथा 115 52 पू.दे.। यह नगर पश्चिमी आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग में उत्तरपश्चिमी कोने पर स्वान नदी के मुहाने से 10 मील ऊपर, नदी के दाहिने किनारे पर फ्रमैंटल नगर से 12 मील उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह पश्चिमी आस्ट्रेलिया की राजधानी भी है। यहाँ की जलवायु भूमध्यसागरीय है। वार्षिक औसत ताप 38 सें. से 23 सें. तक रहता है। कुछ दिनों तक ताप 38 सें. से भी अधिक हो जाता है। वार्षिक वर्षा 34.9 इंच है, जो मई से अक्टूबर तक होती है। राजनीतिक एवं प्रशासनिक केंद्र के अतिरिक्त पर्थ (फ्रमैंटल सहित) राज्य का सर्वप्रसिद्ध व्यापारिक, व्यावसायिक एवं सांस्कृतिक नगर है। यह गमनागमन का केंद्र है तथा विस्तृत पृष्ठप्रदेश के भागों में जानेवाली रेलें यहीं से छूटती हैं। यहाँ का हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय है। जोहैनिसबर्ग एव सिंगापुर से यहाँ के लिए एवं यहाँ से उन स्थानों के लिए दैनिक वायुसेवाएँ हैं। यहाँ सिले हुए वस्त्रों, साजसज्जा, उर्वरक, सीमेंट, युद्धसामग्री, चंदन का तेल एवं मोटरगाड़ियों का उत्पादन होता है। पर्थ, आस्ट्रेलिया की कुछ भव्य इमारतों एवं चौड़े रास्तों (Avenue) के लिए विख्यात है। सेंट जॉर्ज एवं फारेस्ट, दो बड़े गिरजाघर (सेंट जॉर्ज व सेंट मैरी), सरकारी भवन, संसद भवन, विश्वविद्यालय भवन, वेधशाला, राजकीय टकसाल की शाखा एवं अस्पताल दर्शनीय हैं। यहाँ संग्रालय एवं प्राविधिक महाविद्यालय भी हैं। सन्‌ 1829 में इस नगर की स्थापना हुई। सन्‌ 1831 में यहाँ पहला समाचारपत्र निकला था। नगर की 5,700 एकड़ भूमि में पार्क एवं मनोरंजन के मैदान हैं। अकेला किंग्स पार्क 1,018 एकड़ में है। जलपूर्ति 450 फुट से 2,000 फुट की गहराईवाले पातालतोड़ कुओं द्वारा होती है। डालिंग श्रेणियों में विशालतम जलाशय हैं।

2. नगर, स्थिति : 56 24 उ.अ. तथा 3 27 प.दे.।

यह स्कॉटलैंड में एडिनबर्ग से 32 मील उत्तर-पश्चिम में, पर्थशिर का काउंटी नगर है। यह टे नदी के दाएँ किनारे पर स्थित है। यहाँ नगरपालिका की इमारत, मार्शल मेमोरियल हॉल पर्थशिर संग्रहालय, आदि प्रसिद्ध हैं। यहाँ कृषि से उत्पन्न वस्तुओं का थोड़ी मात्रा में व्यापार भी होता है।

3. नगर, स्थिति : उ.अ. तथा  प.दे.। यह कैनाडा में दक्षिण पूर्वी ऑन्टेयरियो में एक नगर है।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org