पश्चिमी दिनाजपुर

Published on
1 min read

पश्चिमी दिनाजपुर 1. भारत में पश्चिमी बंगाल राज्य के उत्तरी क्षेत्र में प्रसिद्ध जिला है। इसका क्षेत्रफल 2,052 वर्ग मील तथा जनसंख्या 13,23,797 (1961) थी। जिले का मुख्यालय बालूरघाट में है। इसके दक्षिण तथा पूर्व दिशा में पूर्वी पाकिस्तान; पश्चिम में बिहार राज्य; दक्षिण-पश्चिम में महानंदा नदी है। इसका जलनिकास अतराई (Atrai) नदी के द्वारा होता है। नदी की मिट्टी से निर्मित उपजाऊ भूमि के कारण यहाँ धान, जूट, जौ, सरसों, आदि अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं। हिली (Hili) तथा रायगंज में धान कूटने की मिलें हैं। देवीकोट नामक स्थान में हिंदुओं तथा मुसलमानों के ऐतिहासिक खंडहर हैं। 1947 ई. में जब भारत एवं पाकिस्तान का पुनर्निर्माण हुआ तो दिनाजपुर जिले के भारतीय क्षेत्रों से इस जिले का संघटन किया गया।

2. इसी नाम का एक जिला पाकिस्तान में भी है। अविभाजित दिनाजपुर का पूर्वी क्षेत्र पूर्वी पाकिस्तान में दिनाजपुर जिले के रूप में है, जिसका क्षेत्रफल 2,600 वर्ग मील है तथा मुख्यालय दिनाजपुर नामक नगर है। घोड़ाघाट के हिदू खंडहन तथा कांतनगर का विष्णुमंदिर भी इस क्षेत्र में है।

(कृष्णमोहन गुप्त)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org