पश्चिमी गोदावरी

Published on
1 min read

पश्चिमी गोदावरी भारत के आंध्र राज्य में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में प्रसिद्ध जिला है। इसका क्षेत्रफल 2,980 वर्ग मील और जनसंख्या 19,78,257 (1961) थी। इसके पूर्व एवं उत्तर-पूर्व में पूर्व गोदावरी, दक्षिण में बंगाल की खाडी, पश्चिम में कृष्णा, तथा उत्तर-पश्चिम में खम्मम जिले हैं। इस जिले का मुख्यालय एलूरु नगर में हैं। यह जिला पूर्वी घाट पर्वतों और बंगाल की खाड़ी के बीच में स्थित है। इस जिले का दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र गोदावरी नदी के डेल्टा में है। इस जिले की मुख्य उपजें धान, बाजरा, ज्वार, तिलहन, गन्ना, तंबाकू तथा नारियल हैं। 1925 ई. में कृष्णा जिले को बाँटकर इसका निर्माण किया गया। इसके प्रसिद्ध नगर एलूरु, भीमवरम, तणुकु, तथा परसापुरम आदि हैं। एलूरु नगर गोदावरी तथा कृष्णा नदियों की नहर प्रणाली के संगम पर स्थित है। चावल, तिलहन, तंबाकू और चीनी की यह व्यापारिक मंडी है। यहाँ पर चमड़ा कमाने और विद्युत्‌ सामानों के बनाने के उद्योग हैं। एलूरु से पाँच मील उत्तर पेड्डावेगि (Peddavegi) नामक ग्राम में बौद्धकालीन वास्तुकला के प्रसिद्ध खंडहर दर्शनीय हैं।(कृष्णमोहन गुप्त)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org