पुरनिया

Published on
1 min read

पुरनिया (पूर्णिया) 1. जिला, स्थिति : 25 15 से 26 35 उ.अ. तथा 87 0 से 88 32 पू.दे.। यह बिहार राज्य का जिला है। इसके उत्तर में नेपाल देश तथा पश्चिमी बंगाल का दार्जिलिंग जिला, पूर्व में जलपाईगुड़ी, दिनाजपुर, मालदह जिले, पश्चिम में भागलपुर, दक्षिण में भागलपुर तथा गंगा नदी सीमा बनाती है। इसका क्षेत्रफल 4,259 वर्ग मील है। उत्तर की ओर धरातल पथरीला तथा पूर्व की ओर नदियों एवं प्राकृतिक स्रोतों से बने कभी न सूखनेवाले दलदल एवं पश्चिम की ओर रेतीले घास के मैदान मिलते हैं। गंगा के अलावा कोसी, महानंदा तथा पनार नदियाँ बहती हैं। पूर्व की ओर कहीं-कहीं उत्तम जलोढ़ मिट्टी मिलती है। वर्षा शीघ्र प्रारंभ होती तथा जोरों के साथ होती है। वार्षिक वर्षा का औसत 71 इंच रहता है। कृषि में धान के अतिरिक्त दालें, तिलहन और तंबाकू भी पैदा हाता है। पशु छोटे तथा कमजोर हाते हैं। उद्योगों में मोटे रंगीन कपड़े, बैलगाड़ियों के पहिए, चटाइयाँ तथा जूट के सामान बनाए जाते हैं।

2. नगर, स्थिति : 25 46 उ.अ. तथा 87 28 पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले में, सौरा नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित नगर है। यहाँ कारागृह तथा कार्यालयों की इमारतें अच्छी हालत में हैं। कंबल, चटाइयाँ और सरसों के तेल पेरने आदि का काम होता है तथा यहाँ की उत्पादित वस्तुएँ यहीं खप जाती हैं, केवल निवार को बाहर भी भेजा जाता है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org