शब्दकोश
फरीद कोट
फरीद कोट 1. तहसील, यह पंजाब के भटिंडा जिले में एक तहसील है जिसका क्षेत्रफल 562 वर्गमील तथा जनसंख्या 2,42,107 (1961) थी। यहाँ का धरातल, जो पश्चिम में बालुकामय तथा पूर्व में अधिक उपजाऊ है, समतल है। यहाँ सरहिंद नहर से सिंचाई की सुविधा है।
2. नगर, स्थिति : 30रू 40फ़ उ. अ. तथा 74रू 49फ़ पू. दे.। यह उपर्युक्त तहसील में फिरोजपुर से 20 मील दक्षिण, रेलमार्ग के किनारे स्थित नगर है। यहाँ पर मंज राजपूत राजा मोकुल्सी द्वारा 750 वर्ष पूर्व निर्मित एक किला है। यह नगर प्रसिद्ध अनाज की मंडी तथा व्यापारिक केंद्र है। नगर की जनसंख्या 26,735 (1961) थी। (सुरेशचंद्र शर्मा)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
