फरीदपुर

Published on
1 min read

फरीदपुर 1. जिला, स्थिति : 22रू 51फ़ से 23रू 55फ़ उ. अ. 89रू 19फ़ से 90रू 37फ़ पू. दे.। पूर्वी पाकिस्तान का एक जिला है। पद्मा नदी के किनारे स्थित फरीदपुर नगर जिले का प्रमुख है। इसका नाम फरीद शाह के नाम पर रखा गया है। अधिक वर्षा के कारण यहाँ दलदल रहते हैं। इसका क्षेत्रफल 2,821 वर्ग मील है। प्रधान उपज धान है। गंगा (पद्मा) नदी यातायात का मुख्य साधन है। अप्रैल से सितंबर का औसत ताप 28रू सें. से लेकर जनवरी का कम से कम ताप 11रू सें. तक तथा वार्षिक वर्षा का औसत 66 इंच रहता है।

2. नगर, स्थिति : 28रू 13फ़ उ. अ. तथा 79रू 33फ़ पू. दे.। भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले का एक नगर है जो दिल्ली से बरेली जानेवाले मार्ग पर स्थित है। नगर की स्थापना एक कठेरिया राजपूत ने की थी, बाद में शेख फरीद के नाम पर इसका नामकरण हुआ। फरीद ने रुहेला शासन के समय यहाँ एक किला बनवाया था। इसकी जनसंख्या 13,278 (1961) है। (रमेशचंद्र दुबे)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org