फतेहपुर

Published on
2 min read

फतेहपुर 1. जिला, स्थिति : 25रू 26फ़ से 26रू 16फ़ उ. अ. तथा 80रू 24फ़ से 81रू 20फ़ पू. दे.। यह दक्षिणी उत्तर प्रदेश में स्थित एक जिला है। इसके पश्चिम में कानपुर, पूर्व में इलाहाबाद, दक्षिण में बाँदा एवं उत्तर में उन्नाव तथा रायबरेली जिले स्थित हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 1,625 वर्ग मील है। इसकी उत्तरी सीमा गंगा और दक्षिणी सीमा यमुना नदी निर्धारित करती हैं। दोआब के दक्षिण-पूर्वी कोने में स्थिति यह एक मैदानी भाग है। यहाँ पर ऊसर भूमि भी पर्याप्त र्पा जाती है। गंगा और यमुना के किनारे बहुत खड्ड एवं नाले बन गए हैं जो चारों तरफ बहते हैं तथा भूमि को कृषि के अयोग्य बना देते हैं। पांड्ड नदी गंगा में तथा नन (Nun) नदी यमुना में गिरती है। यहाँ की जनसंख्या 10,72,940 (1961) है। जिले के मध्य भाग में कुछ उथली झीलें भी मिलती हैं जो जनवरी, फरवरी तक सूख जाती हैं। यहाँ की मिट्टी में कंकड़ मिलते हैं। महुआ शीशम, नीम, सिरिस, पीपल, इमली, बबूल तथा ढाक के पेड़ पाये जाते हैं। जलवायु उत्तम है तथा पश्चिमी हवाएँ यहाँ पहुँचती है लेकिन तेज गति से नहीं। यहाँ वार्षिक वर्षा का औसत 34 इंच हैं, तथा प्रति वर्ष की वर्षा में बहुत असमानता रहती है। कृषि में गेहूँ, ज्वार, चना, जौ, धान तथा कपास आदि प्रमुख हैं। खनिजों का यहाँ अभाव है। कपड़ा बुनना, यहाँ का प्रमुख उद्योग है। बिंदकी प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। बाहर से यहाँ धातुएँ, नमक आदि आता है तथा खाद्यान्न, कपास, को बाहर भेजा जाता है। जिले में यातायात का प्रबंध अच्छा है।

2. नगर, स्थिति : 25रू 56फ़ उ. अ. तथा 80रू 50फ़ पू. दे.। इलाहाबाद से 73 मील दूर उत्तर-पश्चिम की ओर स्थित नगर है। यहाँ पर गहनों आदि का काम अधिक होता तथा बाजार भी अच्छा लगता है। यहाँ की जनसंख्या 28323 (1961) है। यह जिले के शासन का मुख्य केंद्र हैं। यहाँ नासिरुद्दीन हैदर का इमामबाड़ा, अकबर के समय की एक मस्जिद, नवाब अब्दुस्समद खाँ का मकबरा, नवाब वाकर अली खाँ की मस्जिद तथा मकबरा प्रसिद्ध इमारतें है।

3. स्थिति : 28रू उ. अ. तथा 74रू 58फ़ पू. दे.। इसी नाम का एक नगर राजस्थान के सीकर जिले में भी स्थित है। यहाँ बड़े बड़े धनिकों के मकान हैं। यहाँ की जनसंख्या 27039 (1931) है। (रमेशचंद्र दुबे)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org