राजकोट

Published on
1 min read

राजकोट 1. जिला, यह भारत के गुजरात राज्य का जिला इसका क्षेत्रफल 4,588 वर्ग मील तथा जनसंख्या 12,08,519 (सन्‌ 1961) है। वर्तमान जिला पुरानी रियासत का आधुनिक रूप है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 20 से 25 इंच है। अप्रैल, मई और अक्टूबर में यहाँ गर्मी रहती है। यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यवर्धक है।

2. नगर, स्थिति : 220 180 उ. अ. तथा 700 560 पू. दे.। यह नगर उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक केंद्र है। सौराष्ट्र विश्वविद्यालय का प्रधान कार्यालय इसी नगर में है। नगर अजय नदी के किनारे स्थित है। नगर में कई महत्वपूर्ण शिक्षा संस्थाएँ हैं, जिनमें राजकुमार कॉलेज अपने ढंग का अकेला विद्यालय है। नगर की जनसंख्या 1,94,145 (सन्‌ 1961) है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org