रामेश्वरम्‌

Published on
1 min read

रामेश्वरम्‌ 1. द्वीप, भारत के तमिलनाडु राज्य में रामनाथपुरम्‌ जिले के अंतर्गत एक द्वीप है, जो सँकरे पावन जलसंयोजक द्वारा प्रधान स्थल खंड से अलग होता है। इस द्वीप को पावन द्वीप भी कहते हैं। यह मदुरै से 85 मील दक्षिण-पूर्व तथा मद्रास चेन्नै के समुद्रतट और लंका के मध्य स्थित है। द्वीप की लंबाई 16 मील एवं चौड़ाई एक से लेकर नौ मील तक है। द्वीप के पश्चिमी छोर पर पांवन एवं पूर्वी छोर पर धनुषकोटि स्थित हैं और एक रेलमार्ग द्वारा संबद्ध है। यह रेलमार्ग भारत लंका रेल एवं स्टीमर मार्ग का ही एक अंग है। मछली मारना एवं मोती के सीप निकालना यहाँ के मुख्य उद्योग हैं।

2. नगर, स्थिति : 9017 उ.अ. तथा 79019 पू.दे.। यह मद्रास राज्य के पांवन द्वीप पर स्थित, हिंदुओं का महत्वपूर्ण तीर्थस्थान तथा मत्स्य उद्योग का केंद्र है। प्रचलित धारणा के अनुसार श्रीरामचंद्र ने लंका के राजा रावण पर चढ़ाई करने के पहले यहाँ शंकर की आराधना कर मंदिर की स्थापना की थी। अत: शताब्दियों से भारत के कोने कोने से लाखों यात्री प्रति वर्ष आकर इस मंदिर में भगवान्‌ शंकर के दर्शन करते हैं। यह मंदिर 650 फुट चौड़ा तथा 1,000 फुट लंबा है। इसके मुख्य द्वार पर 100 फुट ऊँचा गोपुरम है। (राधिका नारायण माथुर)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org