रायगढ़
रायगढ़ 1. जिला, भारत के छत्तीसगढ राज्य के छोटा नागपुर पठार में एक जिला है, जिसका क्षेत्रफल 5,064 वर्ग मील है। छत्तीसगढ़ की जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ और उदयपुर नामक देशी राज्यों को मिलाकर 1948 ई. में इस जिले का निर्माण हुआ। इस जिले का लगभग आधा भाग पहाड़ी है। सतपुड़ा पर्वतश्रेणियों की औसत ऊँचाई 3,000 फीट है। महानदी जिले की प्रमुख नदी है। यहाँ के घने जंगलों में साल, बाँस, खैर और हड़ के वृक्षों की अधिकता है। इन जंगलों में लाख का उत्पादन बहुत होता है। मधुमक्खी पालन और टसर रेशम के वस्त्रों की बुनाई जिले के मुख्य उद्योग हैं। यहाँ कोयला, लोहा, चूना पत्थर एवं बॉक्साइट खनिज पाए जाते हैं। इस जिले की लगभग आधी जनसंख्या आदिवासियों की है।
2. नगर, स्थिति : 210550 उ.अ. तथा 830300 पू.दे.। यह नगर रायगढ़ जिले का प्रशासनिक केंद्र है, जो विलासपुर से 80 मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व तथा कटक से 185 मील उत्तर-पश्चिम में महानदी की एक सहायक नदी के किनारे स्थित है। जूट, रेशमी वस्त्र, साबुन और काँच की चूड़ियों के निर्माण उद्योग नगर में है। समीपवर्ती साल के वनों से पर्याप्त मात्रा में लाख मिल जाती है। निकट ही कोयला और लोहा धातु के निक्षेप हैं। यह नगर छत्तीसगढ़ की रायगढ़ नामक देशी राज्य की राजधानी भी रह चुका है। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
