शब्दकोश
रायपुर
रायपुर 1. जिला, यह भारत के छतीसगढ राज्य का जिला है। इसका क्षेत्रफल 8,214 वर्ग मील है। महानदी जिले की प्रमुख नदी है। वार्षिक वर्षा का औसत 55 इंच है। धान जिले की प्रमुख फसल है। दलहन, कोदो तथा गेहूँ अन्य उपज हैं। जिले में कडप्पा शैलसमूह की रायपुर श्रेणी मिलती है।
2. नगर, स्थिति : 2115 उ.अ. तथा 8149 पू.दे.। यह छत्तीसगढ राज्य की राजधानी है। यह नागपुर से 188 मील पूर्व में स्थित है। यह दक्षिण-पूर्वी रेलवे का जंकशन है। मंदिरों, तालाबों एवं किलों के भग्नावशेष यहाँ मिलते हैं। नगर लैटेराइट के मैदान में स्थित है और इसकी जलवायु अत्यधिक गरम है। यहाँ एक म्यूज़ियम तथा विश्वविद्यालय है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
