संबलपुर (Sambalpur)

Published on
1 min read

संबलपुर (Sambalpur) 1. जिला, यह भारत के उड़ीसा राज्य का जिला है। इसका क्षेत्रफल 6,763 वर्ग मील तथा है। महानदी इस जिले को असमान भागों में विभक्त करती हैं। यह नदी 90 मील तक नौगम्य है। यह जिला तरंगित समतल है, जिसमें नतोन्नत पहाड़ियाँ हैं। इनमें से सबसे बड़ी पहाड़ी 300 वर्ग मील में फैली हुई है। जिले में महानदी के पश्चिमी भाग में सघन खेती होती है और पूर्वी भाग के अधिकांश में जंगल हैं। जिले में हीराकुड पर बाँध बनाकर सिंचाई के लिए जल एवं उद्योगों के लिए विद्युत्‌ प्राप्त की जा रही है। महानदी और इब नदी के संगमस्थल के समीप हीराकुड में स्वर्णबालू एवं हीरा पाया गया है।

2. नगर, यह उपर्युक्त जिले का नगर एवं प्रशासनिक केंद्र है। नगर महानदी के बाएँ किनारे पर स्थित है। नगर में सूती वस्त्र और टसर रेशम के वस्त्र बुनने का कुटीर उद्योग है और अधिकांशत: हथकरघे का ही उपयोग होता है। नगर की पृष्ठभूमि में वनाच्छादित पहाड़ियाँ स्थित हैं, जिनके कारण नगर सुंदर लगता है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org