टैंपा

Published on
2 min read

टैंपा (Tampa) स्थिति : 280 0` उ. अ. तथा 820 25` प. दे.। यह संयुक्त राज्य अमरीका में फ्लॉरिडा राज्य के पश्चिमी तट पर टैंपा की खाड़ी पर हिल्सबरो नदी के मुहाने पर मियामी से 200 मील उत्तर-पश्चिम में प्रदेश का दूसरा बड़ा नगर एवं बंदरगाह है। यह सड़क, रेल, जल एवं वायुमार्ग का एक प्रमुख केंद्र है। यहाँ बक्स तथा टिन के डिब्बे पर्याप्त मात्रा में बनाए जाते हैं, जिनमें शराब, फल, दुग्ध एवं मांस पदार्थ भरकर बाहर भेजे जाते हैं। हावैना सिगार के निर्माण में तो यह अग्रगण्य ही है। यहाँ केवल सिगार बनाने के 150 कारखाने हैं। फलों में अंगूर फल उद्योग विशेष महत्व का है। अन्य प्रमुख उद्योग सीमेंट, खाद, रसायनक एवं जलयान निर्माण हैं। इस बंदरगाह द्वारा संयुक्त राज्य की सर्वाधिक फॉस्फेट खाद का निर्यात होता है। अन्य निर्यात वस्तुओं में लकड़ी, डिब्बाबंद फल और धातुओं की छीलन या रद्दी टुकड़े हैं।

यह शैक्षणिक केंद्र भी है। विश्वविद्यालय के 'मूरिक्ष' शैलौ के भव्य भवन में टैंपा संग्रहालय भी है, जिसमें वेनिस के बने हुए दर्पणों के दुर्लभ संग्रह हैं। यहाँ एक सभामंडप तथा गोल्फ का मैदान भी है।

यह नगर मनोहर जलवायु के कारण पर्यटककेंद्र है। यहाँ का औसत ताप 38 डिग्री सें. तथा औसत वर्षा 49.36'' है। फरवरी मास में यहाँ राष्ट्रीय महत्व के मेले लगते हैं। यह जाड़े में सिनसिनेती रेड इंडियन लोगों का प्रधान केंद्र, टॉरपॉन मछली मारने, लीग बास्केट बॉल, रायल अमरीकन शो, नैशनल पिस्टल टूर्नामेंट,वीमेंस गोल्फ टूर्नामेंट तथा टेनिस टूर्नामेंट का केंद्र है। सिगार उद्योग, सड़क तथा रेल की सुविधा तथा होटलों की बहुलता के कारण बड़ी तेजी से इस नगर की वृद्धि हुई और 1920 ई. में पनामा नहर के खुल जाने से तो इसे व्यापक प्रोत्साहन मिला। ( राजेंद्रप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org