टोलिडो
टोलिडो 1. नगर, स्थिति : 410 39` उ. अ. तथा 830 31` प. दे.। यह संयुक्त राज्य में ईरी झील के दक्षिण-पश्चिम कोने पर, क्लीवलैंड नगर से 115 मील पश्चिम एवं शिकागो नगर से 235 मील पूर्व 24,512 एकड़ भूभाग पर स्थित ओहायो प्रदेश का मुख्य नगर है। यहा नगर मामी (Maumee) नदी के दोनों किनारों पर बसा हुआ है। शिकागो, सेंट लुई तथा कैनजैस नगरों के पश्चात् इसका स्थान रेल-सड़क-यातायात-केंद्र के रूप में आता है। यह विश्व का सबसे बड़ा कोयला लादनेवाला बंदरगाह है। यहाँ कोयला मुख्य रूप से पश्चिमी वर्जीनिया तथा केंटकी खदानों से आता है। यह बंदरगाह वर्ष में केवल तीन मास (20 दिसंबर से 21 फरवरी) तक बंद रहा है।
यह औद्योगिक केंद्र तथा झील पर स्थित मुख्य बंदरगाह है। यहाँ की औद्योगिक वस्तुओं में जीप, बैटरी, विद्युद्यंत्र शीशा, जहाज निर्माण, दवाएँ, तैलशोधक वस्तुएँ तथा खाद्य सामग्री मुख्य हैं। यहाँ विश्व के सबसे अधिक काच बनाने के संस्थान हैं जिनमें मुख्यतया रेशेदार काँच तथा टंब्लर (tumber) का निर्माण अधिक मात्रा में होता है। इसी नाम के अन्य नगर कैनाडा, तथा संयुक्त राज्य अमरीका के इलिनॉय तथा आइओवा राज्यों में भी हैं।
2. नगर, स्थिति : 390 50` उ. अ. तथा 40 2` प. दे.। यह स्पेन में स्थित टोलिडो नामक प्रांत की राजधानी है तथा माड्रिड (Madrid) नगर से 47 मील दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम दिशा में टैगस (Tagus) नदी पर स्थित है। यह नगर चारों ओर से दीवार द्वारा घिरा हुआ है। यहाँ की सड़कें ढालुआँ, पतली, सँकरी एवं मकान बहुत ही सटे हुए हैं। यहाँ अनेक दर्शनीय प्राचीन संस्थान हैं। यहाँ पर अब भी तलवार एवं अन्य सैन्य सामग्रियाँ बनाई जाती हैं। यहाँ का पृष्ठप्रदेश फल तथा अनाज की उपज के लिये प्रसिद्ध है। टोलिडो नगर कपड़ा बनाने तथा फलों को डिब्बों में बंद करनेवाले संस्थानों के लिये विख्यात है। (विजयराम सिंह)
अन्य स्रोतों से:
गुगल मैप (Google Map):
बाहरी कड़ियाँ:
1 -
2 -
3 -
विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):
संदर्भ:
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
