टोंस

Published on
2 min read

टोंस 1. (पूर्वी) नदी जो उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के पश्चिम से निकली है। आजमगढ़ में प्रवेश करके यह दक्षिण-पूव प्रवाहित होती है। मऊ के समीप यह घाघरा से मिलती है और इन दोनों की संयुक्त धारा बलिया नगर से दो मील पश्चिम में गंगा नदी से मिलती है। टोंस और घाघरा की संयुक्त धारा छोटी सरयू के नाम से प्रसिद्ध है।

2. (उत्तरी) टेहरी और देहरादून जिले की यह नदी है। यह जमनोत्री चोटियों के उत्तर (31 5 उ. अ. तथा 78 31 प. दे.) में यमुना नदी के उद्गम से कुछ मील ऊपर से निकलती है। यह स्यूपिन नाम की धारा के रूप में 12,784 फुट की ऊँचाई से बहती हुई र्‌यूपिन धारा से मिलती है, जो स्यूपिन के उद्गम से 30 मील पश्चिम में है। यहाँ पर दोनों धाराएँ संयुक्त रूप से टोंस कहलाती हैं 19 मील बहने के बाद टोंस देहरादून जिले के जानसार बाबर तथा पंजाब के जुब्बल और सिरमोर के मध्य सीमा निर्धारित करती है। 100 मील बहने के पश्चात्‌ यह यमुना नदी से मिलती है। इस नदी का औसत प्रति मील गिराव 110 फुट है, अत: यह सिंचाई एवं नौपरिवहन के योग्य नहीं है।

3. (दक्षिणी) यह मध्य प्रदेश की नदी है। यह मैहर के पास समुद्रतल से 2,000 फुट ऊँचाई पर कैमूर पहाड़ियों में स्थित तमसा कुंड से निकलती है। इसका दूसरा नाम तमसा भी है। यह 165 मील बहने के पश्चात्‌ उत्तर प्रदेश में गंगा यमुना के संगम से 19 मील आगे गंगा नदी में मिल जाती है। इसका बिहार (Bihar) प्रपात जो 370 फुट ऊँचा है, प्रसिद्ध है। बेलन इसकी मुख्य सहायक नदी है। गंगा और टोंस के संगम पर 1,206 फुट लंबा रेलवे पुल भी है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org