ट्राइऐसिक युग के जीवजंतु एवं वनस्पति

Published on
1 min read

ट्राइऐसिक युग के जीवजंतु एवं वनस्पति- पुराजीव कल्प के अनेक जीवजंतु, जैसे ट्राइलोबाइट (Trilobites), ग्रैप्टोलाइट (Graptolites), पैलीयोएकिनॉइड (Palacecohinoids), इस युग में विलुप्त हो गए थे। इनकी जगह नए जीवों का जिनमें ऐमोनॉयड (Ammonoids) मुख्य है, प्रादुर्भाव हुआ। इस वर्ग के जीवों का इतना बाहुल्य था कि समस्त ट्राइऐसिक प्रणाली का स्तर वर्गीकरण इन्हीं के आधार पर हुआ है। प्रवालों में इस समय नए प्रकार के छह धारीवाले प्रवाल विशेष रूप से पाए जाते थे। अन्य रीढ़रहित जीवों में ब्रैकियोपाड (Brachiopods) और लैमिलीब्रैंक (Lamelli branchs) का स्थान मुख्य था।

ट्राइऐसिक युग वस्तुत: 'रेगनेवाले जीवों का युग' माना जाता है। इस समय स्थल और उथले जल में उन्हीं की प्रधानता थी। इनमें घड़ियाल और डाइनोसार वर्ग के जीव विशेष रूप से मिलते थे। इसी युग में सर्वप्रथम स्तनधारी जीवों का विकास हुआ। वनस्पति में इस समय वोल्टसिया (Voltzia), साइकेड (cycades) और टेरोफाइलम (pterophyllum) प्रधान थे। (रामचंद्र सिन्हा)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org