टुंड्रा

Published on
2 min read

टुंड्रा कैनाडा तथा यूरेशिया (Eurasia) के उत्तर में स्थित ध्रूवीय शीतमरुस्थल को कहते हैं। इस रूसी शब्द का अर्थ दलदली मैदान होता है। ऊँचे अक्षांशों में न्यून ताप के कारण यह हिमाच्छादित रहता है। जाड़े में इसका ताप -13.90 सें. से -45.6 सें. तक रहता है। जाड़े में यहाँ बर्फिली आँधियाँ चलती हैं। उत्तरी ध्रुव से आनेवाली ये ठंडी हवाएँ 'पुर्गा' कहलाती हैं। शीत ऋतु आठ मास और ग्रीष्म ऋतु चार मास की होती है। ग्रीष्म में यहाँ का ताप 10 डिग्री सें. रहता है। यहाँ की वार्षिक औसत वर्ष 24 सेंमी. से 30 सेंमी. तक है।

यहाँ काई, लाइकेन (Lichen), विलो (Willow), भुर्ज (Birch) तथा झरवेरी आदि वनस्पतियाँ प्राप्त होती हैं। रेनडीयर, कैरिबो, ध्रुवीय भालू, लोमड़ी, मस्क (Musk) बैल तथा खरगोश ये स्थलीय जीव तथा सील, ह्वेल, वालरस आदि जलचर यहाँ पाए जाते हैं। ग्रीष्म ऋतु में अनेक प्रकार के पक्षी भी पाए जाते हैं।

यहाँ के निवासी लैप, सैमोयेद तथा एस्किमो भोजन में मछली के अतिरिक्त रेनडीयर के मांस तथा दूध का उपयोग करते हैं और रेनडीयर की खाल पहनते हैं। ठंडी हवा से बचने के लिए ये लोग बिना खिड़की के छोटे दरवाजेवाले मकान बनाते हैं। सील की चर्बी जलाकर ये लोग घर को गरम रखते हैं। रेनडीयर स्लेज गाड़ी खीचने के काम में आता है तथा उसकी हड्डियों और सींगों से हथियार बनाए जाते हैं। समूर और खाल के बदले में ये लोग श्वेत जातियों से चाय तथा तंबाकू प्राप्त करते हैं। रेनडीयर तथा मस्क बैल के मांस का निर्यात होता है, जो गोमांस से प्राय: तिगुने मूल्य पर बिकता है। उत्तरी अमरीका के टुंड्रा निवासियों को एस्किमो तथा यूरेशिया के टुंड्रा निवासियों को लैप्स, फिन या याकूत कहते हैं।

यहाँ के निवासी बड़े गरीब हैं। केवल यूकन में सोना, स्पिट्सबर्जेन में कोयला तथा मेकैंजी घाटी में तेल पाया गया है। अलास्का में 300 मील लंबी तेल पट्टी है। ( राजेंद्रप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org