वेनिज़्वीला (Venezuela)

Published on
3 min read

वेनिज़्वीला (Venezuela) गणतंत्र, स्थिति 00450 से 120120 उ.अ. तथा 590450 से 730090 प.दे.। यह दक्षिणी अमरीका में कैरिबीऐन सागर के तट पर एक गणराज्य है। इसका क्षेत्रफल 9,12,050 वर्ग किमी. है। अत: यह ब्रिटेन का लगभग चार गुना है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 84,26,799 है। इसमें भारतीय, नीग्रो तथा यूरोपवासी सभी लोग पर्याप्त संख्या में हैं। पैट्रोल तथा लौह धातु जैसे प्राकृतिक साधनों की प्रचुरता के बल पर यह देश 20वीं शताब्दी में काफी धनी हो गया, किंतु इस संपन्नता का फायदा इने गिने लोगों ने ही उठाया है।

वेनिज़्वीला का अर्थ है लिटिल वेनिस (Little Venice)। यह नाम 1499 ई. में अलान्सो ड आहेथा (Alonso de Ojeda) ने, जो 1499 ई. में वेनिज़्वीला की खाड़ी से पहुँचा था, रखा था। वेनिज़्वीला के उत्तर में कैरिबीऐन सागर, दक्षिण में ब्राज़िल, पश्चिम में कोलंबिया तथा पूरब में ब्रिटिश गिआना हैं। इसको चार भौगोलिक प्रदेशों में बाँट सकते हैं :

उत्तर-पश्चिम में मैराकाइबों की नीची भूमि चारों ओर पर्वत श्रेणियों से घिरी है। इस प्रदेश में 16,128 वर्ग किमी. में विस्तृत मैराकाइबा झील काफी महत्वपूर्ण है। इस झील के किनारे दलदल मिलते हैं।

उत्तरी पठार के चार विभाग हैं। पठार के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में सिएरा नेवैदा थे। मेरीदा श्रेणी के अंतर्गत वेनिज़्वीला की सभी ऊँची चोटियाँ मिलती हैं। यह पर्वत श्रेणी मैराकाइबो झील के दक्षिणी कोलंबिया से आरंभ होकर, दक्षिण-पूर्व दिशा में कैरिबीऐन सागर तक जाती है। इसके उत्तर में सेगाविया पठार में छोटे-छोटे पहाड़ हैं। प्यूरटो काबेलो तथा केव काडेरा नगरों के बीच दो समांतर श्रेणियाँ कैरिबीऐन सागर के किनारे किनारे चलती हैं। इन दोनों में समुद्रतटीय श्रेणी (coastal range) अधिक ऊँची है तथा उसकी खड़ी ढाल समुद्र की ओर है। इन श्रेणियों के बीच मध्य का पठार है, जिसमें उपजाऊ घाटियाँ भी हैं। यह भाग वेनिज़्वीला के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक कार्यों का प्रधान क्षेत्र है। अरया तथा पारिया प्रायद्वीपों के पठारी भाग में भी छोटे-छोटे पर्वत हैं।

ओरिनिको का मैदान 3,07,200 वर्ग किमी. में फैला है। यह विस्तृत समतल क्षेत्र उत्तरी पठार तथा ओरिनिको नदी के बीच है। विशाल ओरिनिको नदी दक्षिणी वेनिज़्वीला से निकलकर 2,720 किमी. तक बहने के पश्चात्‌ कई शाखाओं में बँटकर एटलैटिक महासागर में गिरती है। इसके मैदान से होकर इसी कई सहायक नदियाँ बहती हैं।

ओरिनिको के दक्षिण में निरुआना पठार है, जिसके अंतर्गत वेनिज़्वीला क आधा भाग आता है। इस प्रदेश में पठारों के ऊपर ऊँचे समतल चोटीवाले पहाड़ (Mesas) मिलते हैं। पठार के उत्तरीपूर्वी भाग में संसार का सबसे ऊँचा जलप्रपात एंजिल (Angel falls) मिलता है, जिसकी ऊँचाई 979 मीटर है।

कैरिबीऐन सागर में कई छोटे छोटे द्वीप हैं, जो वेनिज़्वीला के अंतर्गत हैं। इनमें मार्गारिटा सबसे बड़ा है। जलवायु में ऊँचाई के अनुसार विभिन्नता मिलती हैं। समुद्रतट पर ऊमत तथा पहाड़ों पर ठिठुरनेवाली ठंडक पड़ती है। मैराकाइबो क्षेत्र में ताप सबसे ऊँचा रहता है। यहाँ न्यूनतम ताप लगभग 280 सें. है। कारेकास शह के आसपास औसत ताप लगभग 200 सें. रहता है तथा हमेशा बसंत ऋतु बनी रहती है। ओरिनोको के मैदान में दिसंबर से अप्रैल तक शुष्क मौसम रहता है तथा मई से नवंबर तक वर्षा होती है।

वेनिज़्वीला में पेट्रोलियम, सोना, लौह धातु, मैंगनीज़, ताँबा, कोला, ऐस्फाल्ट, हीरा तथा नमक का प्रचुर भंडार है। इनमें पेट्रोलियम सबसे महत्वपूर्ण हैं। विश्व के पेट्रोलियम उतपादक देशों में इसा दूसरा स्थान है। यहाँ प्रति दिन तेल का उत्पादन लगभग 30,00,000 बैरेल है। 70 प्रतिशत तेल मैराकाइबो क्षेत्र से निकलता है। वेनिज़्वीला के तेल से संसार के तेल की माँग का दसवाँ हिस्सा पूरा होता है। एल पाओ पर्वत से लोहा निकाला जाता है। यहाँ अनुमानत: 7,00,00,000 टन उच्च कोटि का लौह भंडार है। सेरो बोलियर नामक 610 मीटर ऊँचा पहाड़ दूसरा लौह भंडार है, जो विशेषज्ञों के अनुसार दुनियाँ का सबसे बड़ा लौहभंडार है। इसमें 50,00,00,000 टन उच्च कोटि का लोहा विद्यमान है।

खेती मुख्यत: उत्तरी पठार में होती है, जहाँ देश का अधिकांश अन्न उपजता है। कॉफी मुख्य व्यापारिक फसल है। ईख, धान, कपास, तंबाकू, सब्जी, फल, खासकर काकाओ तथा अमरीकी घीकुँबार (Sisal), तिल (sesame) अन्य प्रमुख उपज हैं।

वेनिज़्वीला में सूती तथा अन्य प्रकार के कपड़े, सीमेंट, शराब, सिगरेट, जूते, दवाइयाँ, शुद्ध तेल, टायर, टयूब इत्यादि निर्मित होते हैं। पेट्रोल, कच्चा लोहा, कॉफी, काकाओ मुख्य निर्यात हैं। आयात में मशीन, लोहा, इस्पात की वस्तुएँ, कपड़े, गाड़ियाँ, रासायनिक पदार्थ, गेहूँ तथा आटा प्रमुख हैं।

वेनिज़्वीला में 24,000 किमी. लंबी सड़कें हैं, जिनमें आधे से अधिक पक्की हैं। 1,130 किमी. लंबी सीमाँ बोलिवर (Simon-Bolivar) सड़क कारकैस से कोलंबिया तक जाती है। 1,240 किमी. लंबा रेल मार्ग है, जिसमें से अधिकांश समुद्रतटीय क्षेत्र में हैं। ओरिनिको तथा उसकी सहायक नदियाँ 10,000 किमी. परिवहन की सुविधा प्रदान करती हैं। (जगदीश सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org