वृष्टि छाया प्रदेश (Rain shadow area)

Published on
1 min read

किसी पर्वत श्रेणी के पवन विमुखी ढाल (lee ward slope) पर स्थित क्षेत्र जहाँ औसत वर्षा अपेक्षाकृत् अत्यल्प होती है। पर्वतश्रेणी के पवनाभिमुख ढाल पर आर्द्र हवाएं ऊपर उठती हैं और इनके संघनन से इस भाग पर भारी वर्षा होती है। जब ये हवाएं पर्वत श्रेणी को पार करके पवन विमुखी ढाल से नीचे उतरती हैं तब वे गर्म और शुष्क हो जाती हैं जिसके कारण इस भाग में बहुत कम वर्षा हो पाती है। भारत में पश्चिमी घाट के पूर्व में स्थित क्षेत्र वृष्टि छाया प्रदेश का प्रमुख उदाहरण है। पश्चिमी घाट के पश्चिमी ढाल पर कई स्थानों पर औसत वार्षिक वर्षा 300 सेमी. से भी अधिक है जबकि इसके पूर्वी ढाल (वृष्टि छाया प्रदेश) पर अति अल्प वर्षा होती है और कुछ स्थानों पर औसत वार्षिक वर्षा 60 सेमी. से भी कम पायी जाती है।

अन्य स्रोतों से

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

शब्द रोमन में:

संदर्भ:

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org