What is the Earth Charter in Hindi

Published on
2 min read

अर्थ चार्टर आधारभूत नैतिक सिद्धांतों का एक घोषणा पत्र है जिसका निर्माण 21वीं सदी में एक न्यायसंगत, चिरस्थाई और शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना के लिए किया गया है। यह लोगों के भीतर मानव परिवार, पृथ्वी पर उपस्थित सभी प्रकार के जीवन और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई प्रकार की वैश्विक अन्योन्याश्रितता (global interindependence) तथा साझा उत्तरदायित्व (shared responsibility) की भावना को विकसित करने का प्रयास करता है।

अर्थ चार्टर चिरस्थाई जीवन और मानव के चिरस्थाई विकास पर केन्द्रित है जिसका एक प्रमुख विषय पारिस्थितिक अखंडता (ecological integrity) है। हालाँकि, अर्थ चार्टर यह जानता है कि पारिस्थितिक सुरक्षा (ecological protection) , गरीबी निवारण, न्यायोचित आर्थिक विकास, मानव अधिकारों के प्रति सम्मान, लोकतंत्र और शांति इन सभी के लक्ष्य अन्योन्याश्रित व अविभाज्य हैं। अत:, यह एक चिरस्थाई व सुरक्षित भविष्य के लिए एक नए प्रकार का नैतिक निर्देश उपलब्ध कराता है।

अर्थ चार्टर सामूहिक लक्ष्यों व मूल्यों पर पूरे विश्व भर की विविध संस्कृतियों के बीच दशकों तक हुए संवाद का सुपरिणाम है। अर्थ चार्टर प्रोजेक्ट की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने की थी परंतु इसे आगे बढ़ाया विश्व भर के नागरिक समाज ने। अर्थ चार्टर को सन 2000 में अंतिम रूप देकर लोगों के चार्टर के रूप में पेश किया गया। यह कार्य अर्थ चार्टर परिषद द्वारा किया गया जो कि एक स्वतंत्र, अंतर्राष्ट्रीय इकाई है।

अर्थ चार्टर की रचना प्रक्रिया भागीदारी से परिपूर्ण व अपने आप में समग्र है। यह प्रक्रिया एक नैतिक निर्देशक के तौर पर इसकी वैधता (legitimacy) का मुख्य स्त्रोत (primary source) है। इस डॉक्यूमेंट की वैधता को 4,500 से अधिक सरकारी और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के समर्थन से और भी दृढ़ता प्राप्त हुई है।

कई अंतर्राष्ट्रीय वकीलों का मानना है कि अर्थ चार्टर एक सॉफ्ट लॉ डॉक्यूमेंट का स्थान प्राप्त कर रहा है। सॉफ्ट लॉ डॉक्यूमेंट (उदाहरण के लिए मानव अधिकारों का वैश्विक घोषणा पत्र) को समर्थन देने वाली राज्य सरकारें इन्हें नैतिक रूप से (कानूनी रूप से नहीं) अपनाती हैं और फिर ये सॉफ्ट लॉ डॉक्यूमेंट अक्सर हार्ड लॉ के विकास का एक आधार रूप ग्रहण कर लेते हैं।

एक ऐसे समय में जब हमारे सोचने और जीने के ढ़ंग में तत्काल परिवर्तन की आवश्यकता है, अर्थ चार्टर हमें हमारे मूल्यों की जाँच करने और एक बेहतर रास्ता चुनने को प्रेरित करता है। एक ऐसे समय में जब हमारी पृथ्वी की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता बढ़ती जा रही है, अर्थ चार्टर हमें एक ऐसी साझा, सर्वमान्य वैश्विक नैतिकता को अपनाने को प्रोत्साहित करता है जिसने अपने-आप में हमारी विविधता को भी समेटा हुआ हो। एक ऐसा समय जब चिरस्थाई विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक वस्तु बन गई है, अर्थ चार्टर हमें शिक्षा का एक मूल्यवान आधार उपलब्ध कराता है।

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org