यूरेनस

Published on
1 min read

यूरेनस (Uranus) सूर्य से दूर सातों ग्रह है। 'आविष्कार' किए गए ग्रहों में से यह पहला है। जिन ग्रहों को लोग प्राचीन काल से जानते चले आ रहे थे उनके 'आविष्कार' की आवश्यकता ही नहीं थी। सर विलियम हर्शेल (Sir William Herschhell) ने 1781 ई0 में इसका अन्वेषण किया। इसके अस्तित्व की संभावना पहले से नहीं थी, अत: इसका आविष्कार आकस्मिक है।

इंग्लैंड के नरेश, जार्ज तृतीय, के आदर में हर्शेल ने इसका नाम जॉजियम साइजस (Georgium sidus) रखा, किंतु यूरोप के अन्य देशों में यह नाम स्वीकृत नहीं हुआ। अलबत्ता कुछ दिनों तक इसका हर्शेल नाम ही प्रचलित रहा। पर बाद में अन्य ग्रहों के समान इसके लिये पौराणिक नाम यूरेनस दुनिया भरश् में स्वीकार किया गया।

दूरदर्शी के बिना दर्शनीय, पाँच ग्रहों के जैसे परंपरागत भारतीय नाम हैं वैसा यूरेनस का कोई नाम नहीं है। कुछ लोगों ने अरूण नाम सुझाया है।

यूरेनस एकश् विशाल ग्रह है, जिसका व्यास लगभग 29,300 मील और सूर्य से दूरी 178 करोड़ मील है। यह 4 मील प्रति सेकंडश् वेग से 84 वर्षो में सूर्य की एक परिक्रमा करता है। इसका धूर्णनकाल 11 घंटों से कुछ कम है। इसके पाँच उपग्रह ज्ञात हैं। [रघुबीर सिंह]

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org