जन शिकायत निवारण व्यवस्था जानने के लिए सूचना का अधिकार का प्रयोग करें

Published on
1 min read

सेवा में,
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
कृपया मुझे सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत निम्नलिखित जानकारी दी जाये:

1. वित्तीय वर्ष ...................... के दौरान जनता से प्राप्त कुल शिकायतों की सूची उपलब्ध कराएं।

2. कृपया इन सभी शिकायतों की प्रमाणित प्रति दें।

3. इन सभी शिकायतों पर अब तक की गई कार्रवाई का पूरा विवरण दें।

4. नियम और कानून के अनुसार कितने समय में इनमें से हरेक शिकायत का समाधान हो जाना चाहिए।

5. यदि अधिकारी इस समय सीमा का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है?

6. इनमें से प्रत्येक शिकायत के निवारण में देरी के क्या कारण हैं?

7. शिकायतों के निवारण में देर होने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जायेगी?

मैं आवेदन फीस के रूप में 10 रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।

या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से संबंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन संबंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयावधि के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:
संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org