जल क्या है ?
जल क्या है ?

जल क्या है ?

Published on
4 min read

जल एक आम रासायनिक पदार्थ है जल शब्द का उपयोग केवल इसकी  तरल अवस्था के लिए ही किया जाता है जल की 3 अवस्था होती है  तरल,ठोस यानी बर्फ और जल वाष्प है. जल एक कार्बनिक यौगिक है जो  ऑक्सीजन और हाइड्रोजन से बना है,यह ऑक्सीजन के 01 और हाइड्रोजन के 02अणुओं से मिलकर बनता है इसलिए इसका वैज्ञानिक नाम H2O है ।जल पृथ्वी की सतह के 71% भाग को ढकता है[1].पृथ्वी पर, यह अधिकांशतः महासागरों और अन्य बड़े जल निकायों में पाया जाता है, साथ ही 1.6 प्रतिशत जल भूमिगत जल स्रोतों में और 0.001 प्रतिशत जल वायु में वाष्पबादल (वायु में निलम्बित ठोस और द्रव जल कणों से निर्मित), और अवक्षेपण के रूप में पाया जाता है.[2] सतही जल का 97% भाग लवणी समुद्र, 2.4% ग्लेशियरऔर ध्रुवीय बर्फ की टोपी, और 0.6% अन्य सतही जल स्रोत जैसे नदीझील और तालाब हैं.

जल लगातार वाष्पीकरण या वाष्पोत्सर्जन (जल वाष्प का उत्सर्जन), अवक्षेपण, औरप्रवाह के चक्रसे गुजरता हुआ आम तौर पर समुद्र में पहुँच जाता है. 

स्वच्छ, ताजा पीने का पानी मानव और अन्य जीवन के लिए आवश्यक है. दुनिया के लगभग हर हिस्से में पिछले दशकों के दौरान सुरक्षित पेय जल की उपलब्धि में निरंतर सुधार हुआ है.[3][4] हालांकि, कुछ पर्यवेक्षकों ने अनुमान लगाया है कि 2025 तक दुनिया की आधी से अधिक जनसंख्या जल पर आधारित जोखिम का सामना कर रही होगी.[6] जल दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह रासायनिक पदार्थों की अधिकाश किस्मों के लिए एक विलायक का काम करता है, और औद्योगिक शीतलन व परिवहन को सहज बनता है. ताजे जल का लगभग 70 प्रतिशत भाग कृषि के द्वारा प्रयुक्त किया जाता है.[7]

ये भी पढे:-

‘जलमेव जीवनम्’ जल की महत्ता अर्थात जल ही जीवन है। वेद, पुराणों में लिखी गई, यह उक्ति भारतीय संस्कृति में जल की महत्ता को प्रदर्शित करती है। पृथ्वी की उत्पत्ति व मानवीय सभ्यता के विकास में जल की अहम भूमिका रही है। जल को हमारे प्राचीन ग्रंथों में विदित पांच तत्वों (जल, वायु; अग्नि, पृथ्वी एवं आकाश) में स्थान दिया गया है, जिनसे मानव शरीर की रचना हुई है। इस प्रकार जल एवं वायु जीवन के अस्तित्व के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तत्त्व हैं। प्राचीन काल से ही प्रत्येक मांगलिक अवसर पर जल देवता, जल स्रोत का पूजन-अर्चन किया जाता रहा है। रहीम जी की निम्न कविता भी यही इंगित करती है कि - जल बिना जग अधूरा है, जीवन में प्रतिष्ठा का पर्याय जल ही है।

  • रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।
  • पानी गए न ऊबरे, मोती मानस चून।।

1. जलीय गुणधर्म

1. 1 (क) रासायनिक संरचना :-

1. 2 (ख) pH :-

1.2 (ग) पारदर्शिता एवं रंग :-

1.2 (घ) गुरुजल (भारी जल) :- 

1.2 (च) सार्वत्रिक विलायक :-

ये भी पढे:-

पृथ्वी पर जल की मात्रा

एक अनुमान के अनुसार पृथ्वी पर जल की कुल मात्रा 1,460,106,000 घन किलो मी0 है। इसका 97.25 प्रतिशत भाग महासागरों एवं अन्तर्देशीय सागरों में एकत्रित है।

सारणी : पृथ्वी पर जल का वितरण
स्रोत  कुल मात्रा का प्रतिशत
सागर एवं महासागर 97.25
बर्फ की चादरे एवं धुवीय क्षेत्र 2.05
भूजल 0.68
झीलें 0.01
मृदा नमीं 0.005
वायुमंडल 0.001
नदियाँ  0.0001
जैव मण्डल 0.00004
कुल योग  100.00
(स्रोत: एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, 1990 पृष्ठ 715)

परन्तु महासागरों का जल पीने के योग्य नहीं है। यह अत्यन्त लवणीय एवं खारा है। इसे पीने योग्य बनाने में अत्यधिक धन की आवश्यकता होती है तथा इससे जुड़ी तकनीक पूर्णरूप से सुविधाजनक नहीं है।

2. जलीय स्रोत

2.1 समुद्री जल :- 

2.2 सतही जल (नदियां एवं झीलें) :- 

2.3 वर्षा जल :-  

2.4 भूजल :-

ये भी पढे:- 

3. जलीय उपयोग

3.1 गृह कार्य, स्वच्छता एवं पेयजल :-

3.2

सारणी : प्रमुख उद्योगों में जल की आवश्यक मात्रा
उद्योग  पानी की मात्रा
कागज 236,000 लीटर /टन
वस्त्र  30,000 लीटर /टन
रसायन (एसिटिक अम्ल) 417,000-10,00,000 लीटर /टन
सल्फ्यूरिक अम्ल 10,400 लीटर /टन
डेरी उत्पाद  20,000 लीटर /टन
वीयर 150,000 लीटर / किलो लीटर
खनिज तेल परिष्करण उद्योग 7,000-10,000 लीटर / किलो लीटर
लौह उद्योग 26000 लीटर /टन

3.3 ताप विद्युत गृह :-

  • शीतकरण :- उद्योगों में रासायनिक क्रियाओं एवं ऊष्मा आदान-प्रदान की प्रक्रिया से जल अत्यंत गर्म हो जाता है जिसे ठंडा करने के लिए भी जल का उपयोग किया जाता है। यदि यह अनुपयोगी गर्म जल नदियों मे छोडा जाता है तो इसे तापीय प्रदूषण कहते है इस कारण जल पारिस्थितिकी तंत्र व जल में रहने वाले जीव-जंतुओं की प्रजनन क्रियाएँ प्रभावित होती है।
  • विद्युत निर्माण :- विद्युत निर्माण के लिए बॉयलर में पानी भरकर भाप से टरबाइन चलाया जाता है। जल विद्युत परियोजनाओं में जल को अत्यधिक ऊँचाई से एवं सुरंग बनाकर कई-बार गिराया जाता है। जिससे टरबाइन घूमने पर विद्युत उत्पन्न होती है। आज भारत में गंगा के उदगम स्थल एवं प्रारंभिक मार्ग मे लगभग 20 जल विधुत परियोजनाएं लगाई जा रही हैं। जिसके लिये गंगा के प्राकृतिक प्रवाह को रोककर उसे सुरंगो में प्रवाहित कर जल विद्युत का उत्पादन किया जा रहा है। इस कारण आजकल गंगा का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

ये भी पढे:- 

3.4 रासायनिक अभिक्रिया :-

3.5 .उद्यान एवं वानिकी :-

3.6. कृषि कार्य :-

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org