IWP फेलोशिप 2026-2027: भारत की जल कहानियाँ
पानी भारत की जीवनरेखा है : यह समुदायों को जोड़ता है, भूमि के विभिन्न प्रकार के हिस्सों को आकार देता है और राजनीति से लेकर संस्कृति तक हर क्षेत्र को प्रभावित करता है। लेकिन इसकी कहानी केवल जल संकट या बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है। इनके बीच छिपी कहानियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, जितनी कि वो कहानियां जो समुदायों को बदलती बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढालते हुए दर्शाती हैं, इनोवेशन के साथ जटिल समस्याओं का समाधान खोजती हैं, और पारिस्थितिक तंत्रों को संजोए रखने वाले पारंपरिक ज्ञान को परोसती हैं।
IWP फेलोशिप कहानीकारों, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक अवसर है, जिसके माध्यम से वे इन विभिन्न पहलुओं को समझ सकें और भारत में पानी से जुड़ी चर्चा में नए दृष्टिकोण जोड़ सकें।
पहले बैच की उत्साहजनक सफलता के बाद, IWP फेलोशिप 2026–27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। हम देशभर से ऐसे कहानीकारों, पत्रकारों और रचनाकारों की तलाश में हैं जो पानी से जुड़ी प्रेरक, अनसुनी और महत्वपूर्ण कहानियों को टैक्स्ट तथा विजुअल माध्यमों के जरिए सामने ला सकें। यह फेलोशिप भारत में पानी को लेकर विमर्श को समृद्ध कर सकें।
लेकर होने वाली चर्चा और समझ को और व्यापक तथा सार्थक बनाया जा सके।
इंडिया वाटर पोर्टल के बारे में
वर्ष 2007 से इंडिया वाटर पोर्टल (IWP) भारत में जल से जुड़ी वास्तविकताओं का दस्तावेजीकरण कर रहा है और जल क्षेत्र में कार्यरत लोगों, विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, पत्रकारों, नीति-निर्माताओं तथा नागरिकों के लिए एक ज्ञान मंच के रूप में कार्य कर रहा है। अब तक IWP ने अंग्रेज़ी और हिंदी में 12,500 से अधिक योगदानकर्ताओं द्वारा लिखे गए लेख, शोध पत्र, साक्षात्कार, मल्टीमीडिया स्टोरीज़ और फील्ड रिपोर्ट प्रकाशित की हैं।
इस फेलोशिप के माध्यम से IWP देशभर से पानी से जुड़ी महत्वपूर्ण कहानियों को सामने लाने वाले स्वतंत्र कहानीकारों को सहयोग प्रदान करना चाहता है, जो विशेष रूप से उन क्षेत्रों और समुदायों को, जिन्हें मुख्यधारा की कहानियों को आगे लाना चाहते हैं जिन्हें अक्सर मुख्यधारा के मीडिया में पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता।
फेलोशिप का विवरण
आवेदनकर्ता निम्न में से किसी एक विधा में आवेदन कर सकते हैं।
1. लिखित स्टोरीटेलिंग फेलोशिप
उन पत्रकारों, लेखकों, शोधकर्ताओं, और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए जो अपने लेखन के माध्यम से रिपोर्टिंग और स्टोरीटेलिंग में रुचि रखते हैं।
फेलोशिप संख्या
3 फेलो – अंग्रेजी
3 फेलो – हिन्दी
अपेक्षित कार्य
छह महीनों के दौरान 14–16 लेख।
लेखों, फोटो निबंधों और साक्षात्कारों का मिश्रण।
कुछ कहानियों को किसी विशेष विषय पर आधारित श्रृंखला (थीमैटिक सीरीज़) के रूप में विकसित किया जा सकता है।
2. विज़ुअल स्टोरीटेलिंग फेलोशिप
वीडियो पत्रकारों, फिल्म निर्माताओं और विज़ुअल स्टोरीटेलर के लिए, जो वीडियो के माध्यम से पानी से जुड़ी ज़मीनी कहानियों का दस्तावेजीकरण करना चाहते हैं।
फेलोशिप की संख्या
4 फेलो
भाषा
हम भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाली कहानियों का स्वागत करते हैं और फेलोज़ को उस भाषा में काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जो उनके द्वारा दस्तावेजीकृत किए जा रहे समुदायों और संदर्भों को सबसे बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करती हो।
अंतिम सामग्री का IWP टीम के सहयोग से अन्य भाषाओं में अनुवाद, उपशीर्षक (सबटाइटल) या रूपांतरण किया जा सकता है।
चयनित फेलोज़ को अपने सभी अंतिम वीडियो आउटपुट के लिए अंग्रेज़ी उपशीर्षक उपलब्ध कराने होंगे।
अपेक्षित कार्य
छह महीनों के दौरान 12–15 वीडियो स्टोरीज़ तैयार करना।
फील्ड रिपोर्ट, सामुदायिक कहानियों, साक्षात्कारों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार वीडियो सामग्री का मिश्रण, जिसमें 4 मिनट की वीडियो रिपोर्ट और शॉर्ट वीडियो शामिल होंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी
अवधि: अगस्त 2026 – जनवरी 2027
मानदेय: ₹25,000 प्रति माह (साथ ही ₹10,000 तक का यात्रा भत्ता)
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2026
फेलोज़ को क्या मिलेगा
जल और संबद्ध क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन (मेंटॉरशिप)
प्रभावशाली स्टोरी आइडिया और सशक्त कथानक विकसित करने के लिए संपादकीय दिशानिर्देशन
इंडिया वाटर पोर्टल के मंचों पर प्रकाशन और व्यापक प्रसार
IWP के नेटवर्क और साझेदारियों के माध्यम से अधिक व्यापक पाठक एवं दर्शक वर्ग तक पहुंचने के अवसर
कौन आवेदन कर सकते हैं?
हम ऐसे कहानीकारों, पत्रकारों, फिल्म निर्माताओं, कंटेंट क्रिएटर्स, शोधकर्ताओं और कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स से आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं, जिनकी रुचि जल, पर्यावरण, ग्रामीण विकास, जलवायु, आजीविका या इससे जुड़े विषयों में हो।
प्राथमिकता उन आवेदकों को दी जाएगी जो:
जिन क्षेत्रों को कवर करना चाहते हैं, उनसे उनका गहरा जुड़ाव हो।
स्थानीय दृष्टिकोण और अनुभवों को सामने लाने की क्षमता रखते हों।
ऐसे भौगोलिक क्षेत्रों और समुदायों से रिपोर्टिंग करने में रुचि रखते हों, जिन्हें अक्सर पर्याप्त स्थान नहीं मिलता है।
संवेदनशील, सार्थक और प्रभावशाली कहानी कहने के लिए प्रतिबद्ध हों।
पत्रकारिता, वीडियो रिपोर्टिंग या कंटेंट निर्माण का पूर्व अनुभव वांछनीय है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।
आवेदन कैसे करें
आवेदक लिखित स्टोरीटेलिंग फेलोशिप या विज़ुअल स्टोरीटेलिंग फेलोशिप में से किसी एक के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया के तहत आपको निम्नलिखित जानकारी साझा करनी होगी:
आपका परिचय, पृष्ठभूमि और अनुभव
आपके करियर का लक्ष्य तथा यह फेलोशिप आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने में किस प्रकार सहायक होगी
एक व्यक्तिगत वक्तव्य, जिसमें आप बताएंगे कि आप IWP फेलो क्यों बनना चाहते हैं
वे स्टोरी आइडिया, जिन पर आप फेलोशिप के दौरान काम करना चाहते हैं
आपके पूर्व कार्यों के नमूने, प्रकाशित सामग्री या पोर्टफोलियो के लिंक, ताकि आपके काम को समझा जा सके।
अभी अप्लाई करें
लिखित स्टोरीटेलिंग फेलोशिप
हिन्दी में अप्लाई करें
अंग्रेज़ी में अप्लाई करें
विज़ुअल स्टोरीटेलिंग फेलोशिप
अप्लाई करें यहां
क्या आप आवेदन करने के लिए तैयार हैं?
यदि आप पानी और समाज में उसकी भूमिका को बेहतर ढंग से समझने वाली कहानियों को खोजने और सामने लाने के प्रति उत्साहित हैं, तो हम आपको आवेदन करने के लिए आमंत्रित करते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

