वेल लैब्‍स के साथ रिसर्च एसोसिएट (वाटर अकाउंटिंग एंड सिस्‍टम इंप्लिमेंटेशन) के रूप में काम करने का मौका

वेल लैब्‍स के साथ रिसर्च एसोसिएट (वाटर अकाउंटिंग एंड सिस्‍टम इंप्लिमेंटेशन) के रूप में काम करने का मौका

Published on
2 min read

भूमिका

हम वाटर अकाउंटिंग एंड सिस्‍टम इंप्लिमेंटेशन के काम के लिए एक रिसर्च एसोसिएट की तलाश कर रहे हैं, जो कई नदी बेसिनों में वाटर अकाउंटिंग (WA+) सिस्‍टम इंप्लिमेंटेशन यानी प्रणालियों के कार्यान्वयन में सहयोग का काम करेगा।

पद का संक्षिप्त विवरण

रिसर्च एसोसिएट कई नदी बेसिनों में वाटर अकाउंटिंग प्लस (WA+) के कार्यान्वयन में सहयोग प्रदान करेगा। यह काम पूरी तरह से  तकनीकी है, जिसमें पायथन-आधारित वर्कफ़्लो (Python-based workflows) को डीबग (Debug) करना और चलाना, जल संतुलन उत्पन्न करना और सरकारी प्रणालियों में एकीकरण (integration) और व्यापक रूप से अपनाने के लिए प्रक्रियाओं का दस्तावेजीकरण (documentation) करना शामिल है।

नौकरी का स्थान

बेंगलुरु (हाइब्रिड) 

कार्य का प्रकार 

पूर्णकालिक (फुलटाइम)

जिम्मेदारियां

  • वाटर अकाउंटिंग प्लस (WA+) आकलन के लिए पायथन-आधारित वर्कफ़्लो को डीबग करें, परिष्कृत (refine) करें और लागू (implement) करें।

  • कई नदी बेसिनों के लिए WA+ विश्लेषण (analyses) और संबंधित जल संतुलन आउटपुट उत्पन्न करें।

  • WA+ के लिए आवश्यक जल विज्ञान और रिमोट सेंसिंग डेटासेट की प्रक्रिया, प्रबंधन और सत्यापन करना।

  • पुनरुत्पादनीयता और विस्तारशीलता (reproducibility and scalability) सुनिश्चित करने के लिए डेटा पाइपलाइन, स्क्रिप्ट, अनुमान और आउटपुट सहित व्यापक कार्यप्रवाहों (workflows) का दस्तावेजीकरण (documentation) करना।

  • तकनीकी परिणामों को यूज़र फ्रेंडली फॉर्मेट में बदल कर, एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन के उन्नत केंद्र (ACIWRM) सहित सरकारी हितधारकों (government stakeholders) के साथ जुड़ाव को बढ़ावा दें।

  • जल संसाधन विभाग के वर्क फ्लो में WA+ के परिणामों को इंटीग्रेट करने में सहायता करना।

  • विश्लेषण प्रक्रियाओं के स्वचालन, दक्षता और विश्वसनीयता को बढ़ाने में योगदान दें।

योग्यताएंऔर कौशल

  • जल विज्ञान (hydrology), जल संसाधन, पर्यावरण अभियांत्रिकी (environmental engineering), भू-सूचना (geoinformatics) विज्ञान या संबंधित क्षेत्रों में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री।

  • डेटा प्रोसेसिंग, डिबगिंग और स्क्रिप्टिंग के लिए पायथन में दक्षता।

  • जलविज्ञानीय विश्लेषण (hydrological analysis) , जल लेखांकन (water accounting) या भू-स्थानिक डेटासेट(geospatial datasets) की अच्‍छी जानकारी।

  • जीआईएस प्लेटफॉर्म और पृथ्वी अवलोकन (Earth observation) डेटासेट जैसे रिमोट सेंसिंग डेटा और उपकरणों का अनुभव होना बेहतर है।

  • मजबूत डॉक्‍यूमेंटेशन और समस्या-समाधान कौशल (problem-solving skills) आवश्यक हैं।

अनुभव

  • वाटर अकाउंटिंग प्लस (WA+) या इसी तरह के फ्रेमवर्क का ज्ञान।

  • नदी बेसिन या जल विज्ञान विश्लेषण/मॉडलिंग और जल संतुलन अध्ययनों पर काम करने का अनुभव।

  • सरकार या व्यावहारिक अनुसंधान परियोजनाओं में पूर्व भागीदारी।

वेतन 

  • वेतन योग्यता और अनुभव के अनुरूप होगा।

  • हम आवेदन पत्रों की समीक्षा निरंतर आधार पर करते हैं। उपयुक्त उम्मीदवार मिलने तक यह पद रिक्त रहेगा।

  • हमारी भर्ती और रोजगार नीतियां समावेशी हैं। हम समान रोजगार अवसर कानूनों की भावना और प्रावधानों का सम्मान करते हैं।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org