कौस्‍तुभ उपाध्‍याय

कौस्‍तुभ इंडिया वॉटर पोर्टल में सीनियर एडिटर की भूमिका निभा रहे हैं। अपने लेखों और स्‍टोरीज के जरिये पर्यावरण, जलवायु, प्रदूषण और पानी से जुड़े मुद्दों पर नई-नई जानकारियां कुछ इस तरह से पेश करने की कोशिश रहती है, जिससे लोगों को सूचना के साथ ही कुछ सीख और प्रेरणा भी दी जा सके। लोगों को इसके सामाजिक सरोकारों से जोड़कर पर्यावरण के प्रति एक नई समझ पैदा की जा सके। इतिहास, मानव विज्ञान (एंथ्रोपॉलिजी) के साथ पत्रकारिता स्‍नातक और परा स्‍नातक स्‍तर पर इनकी शिक्षा के मुख्‍य विषय रहे हैं। लखनऊ विश्‍वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में MJMC करने के बाद देश के प्रमुख मीडिया संस्‍थानों में विभिन्‍न भूमिकाओं में कार्य करने का करीब ढाई दशक का अनुभव है। इनमें दैनिक जागरण, हिन्‍दुस्‍तान, अमर उजाला, राजस्‍थान पत्रिका और लेट्सअप न्‍यूज ऐप जैसे संस्‍थान शामिल हैं। कौस्‍तुभ का रुझान समाचारों में सूचनाओं के साथ-साथ मुद्दों के अनछुए-अनजाने पहलुओं से लोगों रूबरू कराने में रहा है। डेवलपमेंटल जर्नलिज्‍़म को वह इसका एक कारगर ज़रिया मानते हैं। कामकाज से फुर्सत के लम्‍हों में राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों की पड़ताल और इतिहास के पन्‍नों को खंगालने समय बिताना पसंद करते हैं। इस सबसे हुई बोरियत को मिटाने के लिए घूमने-फिरने, लोगों से बतियाने और संगीत का सहारा लेते हैं। गुलाम अली की बेहतरीन ग़ज़लें कुछ ही पलों में सारी दिमागी थकान उतार देती हैं।
कौस्‍तुभ उपाध्‍याय