वर्ल्डफिश में तकनीकी अधिकारी - फिश हैचरी की नौकरी, आवेदन करें
उत्तर प्रदेश में जल एवं मत्स्य क्षेत्र में काम करने के इच्छुक पेशेवरों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय शोध संगठन वर्ल्ड फिश ने उत्तर प्रदेश में Technical Officer (Fish Hatchery) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति पर मत्स्य बीज प्रणाली को मजबूत करने और जलीय खाद्य प्रणालियों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।
वर्ल्डफिश एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो जलीय खाद्य प्रणालियों के माध्यम से भूख, कुपोषण और गरीबी को कम करने के लिए कार्य करता है। यह संस्था विभिन्न देशों में वैज्ञानिक नवाचार और नीति समर्थन के जरिए सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का काम करती है।
पद का विवरण
पद का नाम: तकनीकी अधिकारी - फिश हैचरी
स्थान: उत्तर प्रदेश
कार्य अवधि: प्रारंभिक 3 वर्ष (विस्तार की संभावना के साथ)
इस पद पर चयनित उम्मीदवार को मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर “फिश सीड सिस्टम ट्रांसफॉर्मेशन” परियोजना के तहत काम करना होगा।
मुख्य जिम्मेदारियां
परियोजना के कार्यान्वयन में तकनीकी सहयोग देना
वार्षिक कार्य योजना और रिपोर्ट तैयार करना
हैचरी ऑपरेटर्स और तकनीशियनों को प्रशिक्षण देना
मत्स्य बीज उत्पादन में सर्वोत्तम तकनीकों को बढ़ावा देना
फील्ड सर्वे और डेटा विश्लेषण में सहयोग
कार्यशालाओं, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना
परियोजना के लिए सक्सेस स्टोरी तैयार करना
योग्यता
Fisheries क्षेत्र में स्नातक या संबंधित विषय (Marine Biology / Zoology / Life Sciences) में परास्नातक
कम से कम 5 वर्षों का अनुभव (Fish Hatchery / Aquaculture में)
मत्स्य क्षेत्र की नीतियों और योजनाओं की समझ
प्रशिक्षण और IEC सामग्री तैयार करने का अनुभव
हिंदी और अंग्रेजी में उत्कृष्ट संचार कौशल
टीम में काम करने और फील्ड विजिट करने की क्षमता
मल्टी-कल्चरल टीम में काम करने की क्षमता
कंप्यूटर (MS Office) का अच्छा ज्ञान
समुदायों के साथ काम करने में रुचि
वेतन एवं लाभ
वेतन सार्वजनिक नहीं किया गया है
आकर्षक वेतन पैकेज
बीमा और अन्य लाभ
प्रोविडेंट फंड
भुगतान अवकाश
आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपना रिज्युमे, कवर लेटर और तीन पेशेवरों का रिफरल होना चाहिए जिनके साथ आप काम कर चुके हैं। आवेदन की की अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026 है।
आवेदन के लिए लिंक - Technical Officer (Fish Hatchery)
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

