WSP India में पर्यावरण सलाहकार के पद पर भर्ती, जॉब लोकेशन – बेंगलुरु, नोएडा और मुंबई

WSP India में पर्यावरण सलाहकार के पद पर भर्ती, जॉब लोकेशन – बेंगलुरु, नोएडा और मुंबई
Published on: 
4 min read

वैश्विक स्तर पर इंजीनियरिंग और कंसल्टेंसी सेवाएं देने वाली कंपनी WSP ने अपनी Environmental Management and Assessment (EMA) टीम के लिए पर्यावरण सलाहकार (Environmental Consultant) पद के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्‍मीदवार को कंपनी की यूके स्थित पर्यावरण प्रबंधन एवं आकलन टीम के साथ जुड़कर काम करने का अवसर दिया जाएगा। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे पेशेवर, जिन्हें Environmental Impact Assessment यानी EIA, तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के पर्यावरणीय पहलुओं पर काम करने का अनुभव है, उनके लिए WSP India में करियर का अवसर है। 

कंपनी को ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है, जिनके पास पर्यावरण या इससे संबंधित विषय में डिग्री के साथ लगभग 4 से 6 साल का कंसल्टेंसी अनुभव हो। अंग्रेजी में तकनीकी रिपोर्ट लिखने, आंकड़ों का विश्लेषण करने और विभिन्न विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम करने की क्षमता भी जरूरी है।

पद का नाम

Environmental Consultant

कंपनी

WSP India

कार्यस्थल

मुंबई, बेंगलुरु, नोएडा 

शैक्षणिक योग्यता

पर्यावरण या संबंधित विषय में स्नातक (ग्रेजुएट),  स्नातकोत्तर (पीजी) को तरजीह।

आवेदन की अंतिम तिथि

17 नवंबर 2026

क्या होगी Environmental Consultant की जिम्मेदारी?

इस पद पर काम करने वाले पेशेवर की मुख्य जिम्मेदारी इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए पर्यावरण संबंधी आकलन, तकनीकी दस्तावेज और रिपोर्ट तैयार करना होगा। उसे अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों के साथ समन्वय करके प्रोजेक्‍ट की जरूरतों के अनुसार पर्यावरणीय पहलुओं को शामिल करना होगा। इसमें उपलब्ध दस्तावेजों, आंकड़ों और अन्य सूचनाओं के आधार पर डेस्क आधारित पर्यावरण आकलन करना, तकनीकी रिपोर्ट के विभिन्न अध्याय लिखना और दूसरे विशेषज्ञों की तैयार की गई सामग्री की समीक्षा करना शामिल है।

कंपनी के विवरण के अनुसार, चयनित उम्मीदवार को पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA), रणनीतिक पर्यावरण आकलन (SEA) और निर्माण पर्यावरण प्रबंधन योजना (CEMP) जैसे दस्तावेजों पर काम करने का अवसर मिल सकता है। इन अध्ययनों का उद्देश्य परियोजना से जुड़े संभावित पर्यावरणीय प्रभावों (environmental impacts) को समझना और उनका प्रबंधन (Management) करना है।

इसके अलावा, उम्मीदवार को परियोजना के तय दायरे, बजट और समय सीमा के अनुसार काम की प्रगति पर नजर रखनी होगी। उसे सीनियर सहयोगियों को विभिन्न कार्यों में मदद देने के साथ टीम के जूनियर सदस्यों का कौशल विकास (Skill development) और मार्गदर्शन (Guidance) भी करना होगा।

इन क्षेत्रों की परियोजनाओं पर करना होगा काम

WSP की Environmental Management and Assessment टीम विभिन्न प्रकार की इंजीनियरिंग परियोजनाओं में पर्यावरणीय विशेषज्ञता उपलब्ध कराती है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को बिजली ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क, रेलवे, हाईवे, ऊर्जा परियोजनाओं तथा व्यावसायिक और आवासीय विकास से जुड़े काम मिल सकते हैं। परियोजनाओं के शुरुआती व्यवहार्यता अध्ययन से लेकर योजना बनाने, विस्तृत डिजाइन तैयार करने और निर्माण तक के चरणों में पर्यावरणीय आकलन की जरूरत होती है।

कौन कर सकता है आवेदन, क्या है जरूरी योग्यता?

इस पद के लिए पर्यावरण विज्ञान, पर्यावरण इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में शैक्षणिक योग्यता जरूरी है। कंपनी ने स्नातक डिग्री को उपयुक्त माना है, जबकि मास्टर डिग्री को प्राथमिकता दी गई है। उम्मीदवार के पास पर्यावरण कंसल्टेंसी के क्षेत्र में लगभग 4 से 6 साल का अनुभव होना चाहिए। पर्यावरण प्रभाव आकलन से जुड़ा अनुभव विशेष रूप से उपयोगी होगा। 

उम्मीदवार को अंग्रेजी में स्पष्ट और प्रभावी ढंग से लिखने तथा बोलने में सक्षम होना चाहिए। तकनीकी रिपोर्ट तैयार करने, EIA रिपोर्ट तैयार करने और जटिल आंकड़ों को समझकर स्पष्ट निष्कर्ष प्रस्तुत करने की क्षमता इस भूमिका के लिए अहम है। इसलिए कंपनी ऐसे पेशेवरों को भर्ती करना चाहती है, जो तकनीकी विषयों को सरल अंग्रेजी में समझा सकें और विश्लेषणात्मक सोच के साथ समस्याओं का समाधान निकाल सकें।

इसके अलावा, उम्मीदवार में टीम के साथ काम करने, समय सीमा का पालन करने, काम की बारीकियों पर ध्यान देने और स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी निभाने की क्षमता होनी चाहिए। कनिष्ठ सहकर्मियों को मार्गदर्शन देने की इच्छा और सहयोगात्मक कार्यशैली भी अपेक्षित है।

इन अतिरिक्त योग्यताओं से मिलेगा फायदा

कंपनी ने कुछ ऐसी योग्यताओं और अनुभवों का भी उल्लेख किया है, जो उम्मीदवार की दावेदारी को मजबूत कर सकते हैं। इनमें यूके की पर्यावरणीय कानून व्यवस्था और प्लानिंग प्रक्रिया की जानकारी, वहां पर्यावरण क्षेत्र में पेशेवर काम करने का अनुभव शामिल है। ऑनशोर और ऑफशोर पवन ऊर्जा परियोजनाओं तथा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के पर्यावरणीय आकलन का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी लाभ मिल सकता है।

इसके अलावा, किसी वैश्विक पर्यावरण कंसल्टेंसी में काम करने का अनुभव, रणनीतिक पर्यावरण आकलन (SEA), पर्यावरण एवं सामाजिक प्रभाव आकलन (ESIA) और EIA के लिए सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी उपयोगी होगी। परियोजना प्रबंधन, समय प्रबंधन और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कौशल भी इस पद के लिए वांछनीय हैं। हालांकि, ये अतिरिक्त योग्यताएं हैं। उम्मीदवारों को पहले अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और तकनीकी कौशल पर ध्यान देना चाहिए।

ग्‍लोबलग्‍लोबल टीम के साथ काम कर करियर बनाने का मौका

इस पद की एक खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवार भारत में रहते हुए यूके की Environmental Management and Assessment टीम के साथ काम करेगा। इससे अलग-अलग क्षेत्रों की परियोजनाओं, अंतरराष्ट्रीय कार्य प्रक्रियाओं और तकनीकी रिपोर्टिंग के तरीकों को समझने का अवसर मिल सकता है। कंपनी ने प्रशिक्षण, मेंटरिंग और पेशेवर योग्यता हासिल करने की दिशा में सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही है।

WSP इंजीनियरिंग, पर्यावरण, परिवहन, ऊर्जा, भवन निर्माण और प्राकृतिक संसाधनों सहित कई क्षेत्रों में पेशेवर परामर्श सेवाएं देती है। कंपनी के दिए गए विवरण के मुताबिक, भारत में उसके नोएडा, बेंगलुरु और मुंबई कार्यालयों में लगभग 4,000 कर्मचारी हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर उसके कर्मचारियों की संख्या 73,000 से अधिक है। कंपनी के वैश्विक नेटवर्क में 40 देशों में 550 कार्यालय शामिल हैं।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार WSP के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव संबंधी विवरण और रिज्यूमे में दी गई जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि WSP India में नियुक्ति Third-party agency के माध्यम से होने वाले बैकग्राउंड वेरिफिकेशन (BGV) के सफलतापूर्वक पूरा होने पर निर्भर करेगी। इसलिए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की सटीकता सुनिश्चित करनी चाहिए।

  • आवेदन पोर्टल: WSP Careers

  • जॉब लिस्टिंग: Environmental Consultant, WSP India

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 नवंबर 2026, उपलब्ध जॉब लिस्टिंग के अनुसार।

  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर इसकी पुष्टि कर लें।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org