प्लास्टिक बैग की जगह इस इको फ्रेंडली ग्रीन बैग का करे इस्तेमाल

पेपर बैग प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए बेहद ज़रूरी है इससे पर्यवारण को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।   पेपर बैग दिवस  हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता है और इस दिन को मनाए जाने के पीछे प्लास्टिक बैग के कचरे के होने वाले प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक करना है। प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग ने प्लास्टिक प्रदूषण के स्तर को खतरनाक बना दिया है। जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय मुद्दों और संसाधनों की कमी ने धीरे-धीरे लोगों को पेपर बैग सहित स्थायी जीवन शैली विकल्पों को अपनाने के ललिए जागृत किया है किया है। इस दिन का उद्देश्य प्लास्टिक के बजाय पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देना है  

  • पेपर बैग के लाभ पेपर बैग से पर्यावरण को बचाना और उसे नवीकरणीय संसाधनों Renewable Resources में ढालना है। 
  • एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग के विपरीत पेपर बैग कई बार भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  • पेपर बैग 100 प्रतिशत रिसाइकिल करने योग्य होते हैं और लगभग एक महीने में सड़ सकते हैं।
  • पेपर बैग बायोडिग्रेडेबल होते हैं इसलिए इनका उपयोग खाद बनाने के लिए किया जा सकता है।
  • पेपर से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। 
  • इसकी कोई कीमत नहीं है यानि पेपर बैग सस्ते हैं और यह पुन: प्रयोग किया जा सकता है।
  • प्लास्टिक बैग की तुलना में ये बैग पालतू जानवरों या अन्य जानवरों के लिए हानिकारक नहीं हैं।
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org