पेरियार (Periyar)

Published on
1 min read

पेरियार (Periyar) 1. नदी, भारत केरल राज्य में नदी है जो तिरुवनंतपुरम के 60 मील उत्तर-पूर्व में पश्चिमी घाट की पहाड़ियों से निकलती है। सर्वप्रथम यह उत्तर दिशा में मद्रास की ओर बहती है जहाँ इस राज्य की सीमा पर एक बाँघ बनाकर पेरियार नामक कृत्रिम झील बनाई गई है, जिसके जल से विस्तृत भूभाग की सिंचाई होती है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा में बहती हुई अल्वई और परूर नगरों के बाद मलाबार तट की ओर मुड़ जाती है। पेरियार कोचीन के 15 मील उत्तर-पश्चिम में अरब सागर में गिरती है। इसकी लंबाई 140 मील है तथा समुद्र से 60 मील की दूरी तक नाव्य है।

2. झील, पेरियार नदी पर मद्रास राज्य की सीमा पर एक 1,240 फुट की ऊँचाई पर है तथा इसके चारों ओर 4,000 फुट लंबा तथा 175 ऊँचा बाँध बनाकर एक कृत्रिम जलाशय बनाया गया है जिसे पेरियार झील कहते हैं। यह सागर तल से 2,800 फुट की उँचाई पर है तथा इसके चारों ओर 4,000 फुट से भी ऊँची चोटियाँ हैं। झील के उत्तरी किनारे से 5,700 फुट लंबी सुरंग द्वारा सुरुली नदी से होकर इसके पानी को वैगाई नदी में गिराया जाता है और वैगाई से सिंचाई की नहरें निकालकर एक लाख एकड़ से भी अधिक क्षेत्र की सिंचाई मदुरे जिले में की जाती है। (राजेंद्रप्रसाद सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org