उर्वरक का अर्थ और परिभाषा (Meaning and definitions of fertilizer)

Published on
1 min read

उर्वरक का अर्थ और परिभाषा (Meaning and definitions of fertilizer)

उर्वरक - (वि./पुं.) (तत्.) - शा.अर्थ उपजाऊ करने वाला या उपज बढ़ाने में काम आने वाला (पदार्थ)। रसा./कृषि पौधों को सघन मात्रा में पोषक तत् व पहुँचाने वाला (पदार्थ) जो जैविक तथा रासायनिक दोनों प्रकार का होता है। टि. जैविक (या carbonic) उर्वरक को खाद कहते हैं तथा कारखाने में तैयार किए जाने रासायनिक लवण को सामान्यत: उर्वरक कहा जाता है। रासायनिक उर्वरक के उदाहरण है। यूरिया, अमोनिया, सल्फेट, सुपर फॉस्फेट, पोटाश, NKP आदि। तु. खाद।

उर्वर - (वि.) (तत्.) - 1. (भूमि या खेत) जिसमें पेड़-पौधे या फसल की पैदावार अधिक मात्रा में हो। 2. प्राणी (मानव, पशु और पादप) जो संतोनोत्पत्‍ति, बीज आदि पैदा करने में समर्थ हों। 3. जो अच्छे परिणाम, विचार का जनक हो। जैसे: उर्वर मस्तिष्क।

उर्वरता - (स्त्री.) (तत्.) - उपजाऊपन, उपजाऊ होने का गुणधर्म। उर्वर होने का भाव। दे. उर्वरक।

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org