श्रीदेव सुमन के लिये

Published on
1 min read

तुम्हें डुबाने वाली टिहरी लो देखो खुद डूब गई।
तुम्हें कुचलने वाली राजशाही, लो देखो खुद डूब गई।

डूब गई कारागार की वो ऊँची दीवारें,
तुम्हें मिटाने वाली क्रूर निगाहें डूब गईं।

निष्ठुरता की साक्षी रहीं, जो वो सभी तारीखें डूब गई।
नदियों के रेतीले तट की वे सभी निशानियाँ डूब गई।

पर तुम्हारी खुशबू अब तक हम सबको सहलाती है
वो निर्मम तानाशाही की काली अमावस बीत गई।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org