दस साल से 29 जून को नहीं पहुंचा है मानसून

24 Jun 2011
0 mins read

भीषण गर्मी से व्याकुल हैं लोग


नई दिल्ली (कासं)। गर्मी से बेहाल दिल्लीवासी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पिछले दस सालों से मानसून दिल्ली में अपने निर्धारित समय पर 29 जून को नहीं पहुंच पाया है। हालांकि इस बार फिर मौसम विभाग का दावा है कि 29 जून तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे देगा। मानसून भले ही तेजी से उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा हो लेकिन पिछले दस साल के मानसून के आंकड़े मौसम विभाग के दावों पर पानी फेरते आ रहे हैं। दिल्ली में पहुंचने से पहले मानसून उसके करीबी राज्यों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पहुंचता है। लेकिन अभी तक मानसून ने यहां भी दस्तक नहीं दी है।

राजधानी में मानसून के दौरान हर साल सामान्य बारिश 65 सेंटीमीटर होती है। मौसम विभाग के महानिदेशक अजित त्यागी ने मंगलवार को दूसरा पुर्वानुमान जारी कर बताया था कि 29 जून तक मानसून पहुंच जाएगा। वर्ष 2010 में भी मौसम विभाग ने दावा किया था कि 29 जून को मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। लेकिन 5 जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचा था। पिछले पंद्रह साल में सिर्फ वर्ष 2000 में मानसून ने 29 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाया है। वर्ष 2003, 2004 और 2005 को मानसून 5 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। मौसम विभाग का अभी भी दावा है कि अगले पांच-छह दिन में मानसून दिल्ली में दस्तक दे देगा। लेकिन इस बार एक बार फिर विभाग का दावा कितना सही साबित होगा यह तो मानसून के दस्तक देने पर ही पता चलेगा।

विभिन्न वर्ष जब मानसून ने दिल्ली में दस्तक दी है और तिथि, मिली मीटर बारिश के साथ

वर्ष

तिथि

बारिश (मिली मीटर)

1995

11 जुलाई

900.3 मिली मीटर

1996

23 जून

935.1 मिली मीटर

1997

9 जुलाई

927.3 मिली मीटर

1998

16 जून

943.1 मिली मीटर

1999

28 जून

863.1 मिली मीटर

2000

29 जून

833.7 मिली मीटर

2001

24 जून

821.9 मिली मीटर

2002

19 जुलाई

37.3 मिली मीटर

2003

5 जुलाई

919.5 मिली मीटर

2004

5 जुलाई

774.2 मिली मीटर

2005

5 जुलाई 

874.3 मिली मीटर

2006

9 जुलाई

889.3 मिली मीटर

2007

28 जून

943.0 मिली मीटर

2008

15 जून

877.7 मिली मीटर

2009

30 जून

698.2 मिली मीटर

2010

5 जुलाई

911.1 मिली मीटर



Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading