हिमखंण्ड

11 Sep 2008
0 mins read
हिमखंण्ड
हिमखंण्ड

पृथ्वी की सतह पर बर्फ के जमने से बने प्राकृतिक विशाल द्रव्य को हिमखण्ड कहते है। हिमालय में हजारों छोटे-बड़े हिमखण्ड है जो लगभग 3350 वर्ग किमी0 क्षेत्र में फैले है। कुछ विशेष हिम खण्डों का विवरण निम्नवत् है -

बनागी- यह नंदा देवी विशाल हिमखण्ड के निचले भाग में स्थित है जिससे ऋषि गंगा नदी बनती है।

बनकुण्ड- यह उत्तर-पश्चिमी गढ़वाल में स्थित है तथा इससे अमृत गंगा नदी बनती है। बरमा- यह गढ़वाल में चमोली जिले के उत्तर में तथा कालापानी हिमखण्ड के पश्चिम में 0.75 किमी0 लम्बा हिमखण्ड है।

भगीरथी खरक- यह केदारनाथ के पूर्व में स्थित हिमखण्ड है जहॉं से मंदाकिनी नदी निकलती है। भृगुपंथ- यह गढ़वाल में उत्तरकाशी के उत्तर में गंगोत्री हिमखण्ड को बनाता है।

बूढ़- यह 3 किमी0 लम्बा हिमखण्ड है जो गढ़वाल व कुमाऊँ की सीमा पर नन्दा देवी के निचले ढाल पर स्थित है।

बर्ला- यह पिंडारी हिमखण्ड के चारों ओर पश्चिमी ढाल पर झूलती घाटी में स्थित है।

चंगा बंग- यह नन्दा देवी पर्वत पर स्थित है तथा इससे ऋषि गंगा नदी निकलती है।

चतुरंगी- यह चौखम्भा पर्वत के निचले ढाल पर स्थित है।

चोर बामक- चमोली जिले के उत्तर पश्चिम में केदारनाथ के निचले ढाल पर स्थित है, जिसका पानी मंदाकिनी में मिलता है।

गंगोत्री- यह 26 किमी0 लम्बा तथा 4 किमी0 चौड़ा हिमखण्ड उत्तरकाशी के उत्तर में स्थित है।

कफनी- यह 5 किमी0 लम्बा व 2.5 किमी0 चौड़ा हिमखण्ड गढ़वाल व कुमाऊँ की सीमा पर नन्दादेवी के दक्षिण पश्चिमी ढाल पर स्थित है।

कागभुसंड- यह 4 किमी0 लम्बा हिमखण्ड चमोली जिले के उत्तर में स्थित है।

कालापानी- यह 5 किमी0 लम्बा तथा 1 किमी0 चौड़ा हिमखण्ड चमोली के उत्तर में स्थित है।

कामत- यह उत्तर पश्चिमी गढ़वाल में कामत पर्वत के मध्य स्थित है।

कंकुल खाल- यह चमोली के उत्तर-पश्चिम में स्थित हिमखण्ड है।

खत्लिंग- यह 1.5 किमी0 लम्बा हिमखण्ड टिहरी के उत्तरी भाग में स्थित है।

कीर्ति बामक- यह उत्तर-मध्य गढ़वाल में स्थित है।

लाल माटी- यह 0.7 किमी0 लम्बा हिमखण्ड मण्डल घाटी के ऊपरी भाग में स्थित है।

मांडा- यह उत्तरी-मध्य गढ़वाल में स्थित है।

मेरू- यह उत्तरकाशी के उत्तर में निचली पहाड़ियों पर स्थित है।

मिलम- यह उत्तर-पश्चिमी गढ़वाल के दक्षिणी ढाल पर स्थित है।

मृगथुनी- यह 6 किमी लम्बा हिमखण्ड नन्दा देवी पर्वतमाला के निचले भाग में स्थित है।

नन्दा देवी (उत्तर)- यह नन्दा देवी पर्वतमाला पर स्थित छोटा हिमखण्ड है।

नीति- यह गढ़वाल में नीति-पास के दक्षिणी ढाल पर छोटा हिमखण्ड है।

पनवाली- यह उत्तर-पश्चिमी गढ़वाल के दक्षिणी ढाल पर स्थित हिमखण्ड है।

पिंडारी- यह गढ़वाल-कुमाऊँ सीमा के उत्तरी भाग पर स्थित विशाल हिमखण्ड है।

पुरबी-कामत- यह उत्तर-पश्चिमी गढ़वाल के उश हिमालय पर स्थित है।

रायकाना- यह उत्तर-पश्चिमी गढ़वाल के दक्षिणी ढाल पर स्थित है।

रक्त्रवर्ण- यह उत्तर-मध्य गढ़वाल के चौखम्भा पर्वतमाला पर स्थित है।

रमानी- यह चमोली के ऊपरी ऋषि-गंगा जलागम में स्थित छोटा हिमखण्ड है।

रतबन- यह उत्तर-पश्चिमी गढ़वाल में रतबन चोटी के आधार पर स्थित हिमखण्ड है।

ऋषि- यह नन्दादेवी पर्वत माला के ढाल पर स्थित छोटा हिमखण्ड है।

सतोपंथ- यह गढ़वाल में केदारनाथ क्षेत्र में स्थित हिमखण्ड है।

सुखराम- यह उत्तर-पश्चिमी गढ़वाल में मुख्य हिमालय के दक्षिणी भाग पर स्थित हिमखण्ड है।

त्रिषूल- यह गढ़वाल में ऊपरी ऋषि गंगा की घाटी में स्थित छोटा हिमखण्ड है।

उत्तरी पैकाना- यह उत्तरी गढ़वाल के कामत पर्वतमाला पर स्थित हिमखण्ड है।

वसूकी- यह गढ़वाल में मंदाकिनी नदी के स्रोत के पास स्थित एक छोटा हिमखण्ड है।
 

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading