राष्ट्रीय मीडिया चौपाल-2012

Media Chaupal
Media Chaupal
Published on: 
2 min read

स्तंभ लेखकों, ब्लॉगर्स, वेब संचालकों और सोशल मीडिया के संचारकों का जमावड़ा

विज्ञान और विकास के लोकव्यापीकरण में न्यू मीडिया की भूमिका पर होगी बहस

दिनांक : 12 अगस्त 2012

स्थान : विज्ञान भवन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद - भोपाल (मध्यप्रदेश)

संपर्क : अनिल सौमित्र, स्पंदन फीचर्स, +919425008648

भोपाल। इक्कीसवीं सदी देश में सूचना क्रांति लेकर आई है। समूचा समाज इसमें हिस्सेदार है। स्तंभ लेखक, ब्लॉगर और वेब संचालक सभी नई और पुरानी मीडिया में अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। नया मीडिया अब इतना विस्तार पा चुका है कि इसकी शक्ति अपार हो चुकी है। आने वाले दिनों और सालों में यह और अधिक ताकतवर होगा।

नये मीडिया के बढ़ते प्रभाव के दायरे को आंकने और इस पर आसन्न संकट को भांपने के साथ ही इसके लिए विशेष मुद्दों (एजेंडे) का निर्धारण भी आवश्यक है। इन्हीं विषयों को केन्द्रित कर भोपाल में एक दिवसीय ‘‘राष्ट्रीय मीडिया चौपाल-2012’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस मीडिया चौपाल का थीम होगा – ‘‘विकास की बात, विज्ञान के साथ : नये मीडिया की भूमिका’’। स्पंदन संस्था के सहयोग से मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय मीडिया चौपाल में देशभर के स्तंभकार, ब्लॉगर्स, वेब संचालकों के साथ ही न्यू मीडिया के साथ कार्यरत संचारक हिस्सेदारी करेंगे।

आयोजन की रूपरेखा के बारे में स्पंदन के सचिव अनिल सौमित्र ने बताया कि 12 अगस्त को मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में आयोजित यह एक दिवसीय मीडिया चौपाल अपनी तरह का अभिनव प्रयोग है। नये मीडिया के संचारकों का अपनी तरह का यह पहला जमावड़ा होगा। इसमें देश के शीर्षस्थ ब्लॉगर्स, वेब पोर्टल और सोशल मीडिया पर कार्यरत संचारकों के साथ ही विकास, विज्ञान, पर्यावरण आदि से जुड़े मुद्दों पर जनमत निर्माण करने वाले स्तंभकार भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।

श्री सौमित्र ने बताया कि यह आयोजन नये मीडिया को जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक प्रयास है। इस आयोजन में इंडियन मीडिया सेंटर की मध्यप्रदेश इकाई भी सहयोगी संस्था के रूप में शामिल है। इस आयोजन में उपर्युक्त विधा से जुड़े संचारक

anilsaumitra0@gmail.com,

spandanbhopal@gmail.com

+919425008648

पर संपर्क कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें