MoEFCC ने 2026 के लिए अपनी ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का कर दिया है ऐलान

MoEFCC ने 2026 के लिए अपनी ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का कर दिया है ऐलान

केंद्र सरकार के लिए काम से करनी है करियर की शुरुआत तो ज्‍वाइन कीजिए पर्यावरण मंत्रालय की 2026 समर इंटर्नशिप

सरकारी मंत्रालय में काम करने का सुनहरा मौका, मिलेगा 10 हजार रुपये महीना स्‍टाइपेंड
Published on
2 min read

आप अगर अपने करियर की शुरुआत केंद्र सरकार के मंत्रालय में काम से करना चाहते हैं, तो एक बेहतरीन मौका आपका इंतज़ार कर रहा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने 2026 के लिए अपनी ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का ऐलान कर दिया है। अगर आप पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन या वन्यजीव संरक्षण जैसे विषयों में रुचि रखते हैं, तो यह आपके लिए सरकारी स्तर पर काम सीखने का शानदार अवसर है। इस इंटर्नशिप के जरिए छात्र मंत्रालय के विभिन्न विभागों के साथ काम करते हुए नीति निर्माण और रिसर्च प्रक्रिया को करीब से समझ सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इस इंटर्नशिप के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या रिसर्च कर रहे हैं। खास बात यह है कि भारतीय छात्रों के साथ-साथ विदेशी छात्र भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और संबंधित विषयों के छात्रों को इसमें प्राथमिकता मिलने की संभावना रहती है।

काम के साथ मिलेगी ट्रेनिंग

इस समर इंटर्नशिप की अवधि 3 महीने के बीच रखी गई है। इस दौरान इंटर्न्स को क्लाइमेट चेंज, फॉरेस्ट, वाइल्डलाइफ और पॉलिसी रिसर्च जैसे विभागों में काम करने का मौका मिलेगा। उन्हें डेटा एनालिसिस, रिपोर्ट तैयार करने और रिसर्च आधारित कामों में शामिल किया जाएगा, जिससे उनका प्रैक्टिकल अनुभव मजबूत होगा।

हर महीने मिलेगा ₹10,000 स्टाइपेंड

इस बार की सबसे खास बात यह है कि इंटर्नशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को ₹10,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके साथ ही इंटर्नशिप पूरी करने पर मंत्रालय की ओर से आधिकारिक सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो आगे नौकरी या उच्च शिक्षा में काफी काम आएगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, विषय में रुचि और स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP) के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करते समय यह स्पष्ट बताना जरूरी होगा कि आप किस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। चयन प्रक्रिया और उससे जुड़ी महत्‍वपूर्ण तारीखें जानने सहित अन्‍य विस्‍तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 

https://moef.gov.in/storage/tender/1776079613.pdf


कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

आवेदन लिंक 👉 https://moef.gov.in/storage/tender/1776079613.pdf

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

संबंधित कहानियां

No stories found.
India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org