World Earth Day 2026:- पृथ्वी दिवस के रोचक तथ्य जो आप शायद नहीं जानते होंगे
पृथ्वी दिवस के रोचक तथ्य जो आप शायद नहीं जानते होंगे पृथ्वी दिवस को मनाने का आरम्भ 1970 में हुई थी। सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन के द्वारा पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की पहल की थी। वही एक साल पहले यानी 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में एक बड़ा तेल रिसाव के कारण त्रासदी हो गई थी। इस हादसे में कई लोगों मौत और हताहत हुए थे और इसी के बाद उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया। इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था।
पहले पृथ्वी दिवस के बीस साल बाद यह अभियान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल गया। अर्थ डे नेटवर्क के अनुसार, 1990 के प्रदर्शन ने 141 देशों में 200 मिलियन लोगों को संगठित किया, और इन प्रदर्शनों से पर्यावरणीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित हुआ
अर्थ डे नेटवर्क के अनुसार यह "दुनिया का सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष अनुष्ठान" है और यह इस समय 190 से अधिक देशों तक पहुंच चुका है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया दुनिया के सभी लोगों को जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को पहले आधिकारिक प्रदर्शन की मंजूरी के रूप में होता है। दुनिया भर में लोग रैलियों, संगीत कार्यक्रमों, सेवा कार्यों, बाहरी गतिविधियों आदि में भाग लेते हैं पृथ्वी दिवस ने दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया है। उदाहरण के लिए 2012 में चीन में 100,000 से अधिक लोगों ने अपने ऑफिस जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया था थी । इसके अलावा पृथ्वी दिवस 2011 पर अफगानिस्तान में 28 मिलियन पेड़ लगाए गए।पृथ्वी दिवस 2016 पर 120 देशों द्वारा ऐतिहासिक पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर हस्ताक्षर किए
पृथ्वी दिवस के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक अर्थ एंथम है, जिसे 2013 में भारतीय कवि अभय कुमार ने लिखा था। संयुक्त राष्ट्र की सभी आधिकारिक भाषाओं सहित दर्जनों भाषाओं में इसका अनुवाद किया गया है
साल 2026 के विश्व पृथ्वी दिवस की वैश्विक थीम “Our Power, Our Planet” है। 14 जनवरी 2026 को EARTHDAY.ORG ने आधिकारिक रूप से इस थीम की घोषणा की थी। यह थीम दुनिया को कोयला और अन्य जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली संयंत्रों से हटाकर नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेज़ संक्रमण का आह्वान करती है।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें
