

फ़ोटो - सयाली पराते
पानी हमारे जीवन, कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था का आधार है। लेकिन जल संसाधनों से जुड़ी नीतियों, सरकारी योजनाओं, शोध पत्रों और तकनीकी रिपोर्टों को पढ़ते समय अक्सर ऐसे शब्द सामने आते हैं, जिनके संक्षिप्त रूप (Acronyms and Abbreviations) आम पाठकों के लिए समझना मुश्किल हो सकता है।
उदाहरण के लिए, BOD, TDS, CGWB, CWC, WASH, IWRM, MLD और MCM जैसे शब्द जल, भूजल, सिंचाई, जल गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़े लेखों में अक्सर दिखाई देते है।
यह शब्दावली India Water Portal के पाठकों के लिए एक आसान संदर्भ सामग्री के रूप में तैयार की गई है। इसमें जल संसाधन, भूजल, नदियां, सिंचाई, बांध, जल गुणवत्ता, अपशिष्ट जल, WASH, स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन, GIS, जल शासन और भारत सरकार की जल संबंधी योजनाओं एवं संस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण संक्षिप्त शब्द शामिल किए गए है।
तालिका में प्रत्येक शब्द का अंग्रेजी में पूरा नाम और उसका हिन्दी अर्थ दिया गया है, ताकि विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी, पत्रकार, शोधकर्ता और जल क्षेत्र में रुचि रखने वाले सामान्य पाठक इसे आसानी से समझ सकें।
यह सूची एक जीवंत संदर्भ संसाधन है और जल क्षेत्र में नए शब्दों और संक्षिप्त रूपों के प्रचलन के साथ इसे समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है।
BOD का पूरा नाम क्या है?
BOD का पूरा नाम Biochemical Oxygen Demand है। हिन्दी में इसे जैव-रासायनिक ऑक्सीजन मांग कहा जाता है।
CGWB का पूरा नाम क्या है?
CGWB का पूरा नाम Central Ground Water Board (केंद्रीय भूजल बोर्ड) है।
MLD का क्या अर्थ है?
MLD का अर्थ Million Litres per Day यानी मिलियन लीटर प्रतिदिन है। इसका इस्तेमाल खासतौर पर जल आपूर्ति और अपशिष्ट जल की मात्रा बताने में किया जाता है।
WASH का पूरा नाम क्या है?
WASH का अर्थ Water, Sanitation and Hygiene यानी जल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार है।
MCM और BCM में क्या अंतर है?
MCM का अर्थ Million Cubic Metre (मिलियन घन मीटर) और BCM का अर्थ Billion Cubic Metre (अरब घन मीटर) है। दोनों का इस्तेमाल जल की मात्रा या भंडारण क्षमता बताने के लिए किया जाता है।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें