डॉ. रंजीत कुमार साहनी
डॉ. रंजीत साहनी, जल संसाधन के क्षेत्र कें कार्यरत शोधकर्ता हैं, जिन्होंने 'अशोका ट्रस्ट फॉर रिसर्च इन इकोलॉजी एंड द एनवायरनमेंट' (ATREE) बैंगलोर से उत्तर बिहार कोसी उप-बेसिन के वंचित व हाशिए पर रहने वाले समुदायों पर बाढ़ और इसके प्रभाव विषय पर पीएचडी की है। वे मल्लाह समुदाय से आते हैं, जो उत्तर बिहार का पारंपरिक मछुआरा समुदाय है। उन्होंने असम और बैंगलोर में पढ़ाई की है और इससे पहले उत्तराखंड में 'सेंट्रल हिमालयन रूरल एक्शन ग्रुप' (CHIRAG) के साथ स्प्रिंगशेड प्रबंधन पर काम किया है। वर्तमान में वे 'फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी' (FES), कर्नाटक में सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।