बारिश व रोपनी कम होने से किसान चिंतित

4 Aug 2014
0 mins read
drought
drought

धान की रोपाई के लिए सबसे अच्छे समय में सूबे के कई जिले सुखाड़ की चपेट में है। कई दिनों से बारिश नहीं होने से किसान काफी परेशान हैं। इन जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। सहरसा, भभुआ, गोपालगंज, अरवल, पूर्णिया, सारण, सीतामढ़ी में सबसे अधिक सुखाड़ है। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में अबतक 328.5 मिलीलीटर बारिश हुई है। जबकि इस समय 387.4 मिलीलीटर बारिश होनी चाहिए थी। अब तक जुलाई में राज्य में 15.62 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है। औसत से कम बारिश होने से किसानों को राज्य सरकार की ओर डीजल अनुदान की राशि का वितरण 18 जुलाई से शुरू कर दिया गया है। पिछले वर्ष भी इस अवधि में धान की रोपनी का प्रतिशत की स्थिति यही थी। इस संबंध में जानकारी दे रहे संदीप कुमार

सूखाबक्सर,रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, अरवल, सारण, गोपालगंज, पूर्वी व प. चंपारण, सीतामढ़ी, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार सामान्य से कम बारिश वाले जिले हैं। एक जून से अब तक जुलाई महीने में बारिश कम हाने से बिचड़ा का आच्छादन 316559 हेक्टेयर है। 35 जिलों से धान रोपनी की सूचना देते हुए अब तक 531214 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है। साल इस अवधि में 705444 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई थी। रोपनी का प्रतिशत 15.62 है। मक्का उत्पादन के में अब तक 336270 हेक्टेयर में इसकी खेती हुई है।

पिछले साल इसी अवधि में 380098 हेक्टेयर में मक्के की खेती हो चुकी थी यानी राज्य में मक्के की खेती लक्ष्य के 70.79 प्रतिशत हो चुकी है।

 

डीजल अनुदान का लाभ


जिले में डीजल सिंचाई योजना को सफलीभूत करने के लिए चार टीम गठित की गई है। दो सदस्यीय यह टीम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को इस योजना के प्रति जागरूक करेगी व उन्हें लाभान्वित कराएगी। 98 हजार हेक्टेयर में धान उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने में यह कार्यक्रम बेहद सहायक होगा।

1. खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 25 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा अनुदान
2. प्रति सिंचाई के लिए मिलेंगे 250 रुपए प्रति एकड़
3. वर्षापात कम होने से जिले में सूखे की स्थिति कायम

18 जुलाई से आरंभ की गई इस योजना के जरिए खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 25 रुपए प्रति लीटर की दर से अनुदान प्राप्त होगा। किसानों को प्रति सिंचाई के लिए 250 रुपए प्रति एकड़ प्राप्त होंगे। यह अनुदान धान बिचड़ा के लिए दो बार सिंचाई, धान के लिए तीन बार सिंचाई व मक्का के लिए तीन बार सिंचाई के लिए प्राप्त होगा।

अनुदान का लाभ किसानों एवं बटाईदारों को देने की घोषणा सरकार द्वारा की गई है। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अधिकृत विक्रेता से डीजल प्राप्त कर सिंचाई कर लें। अनुदान प्राप्त करने के लिए डीजल खरीद का कैशमेमो विहित प्रपत्र के साथ संलग्न कर आवेदन देना होगा।

बताया गया है कि जिस खेत की सिंचाई के लिए अनुदान का दावा किया जाना है, उस खेत के आसपास खेती करने वाले दो किसानों से आवेदन पत्र सत्यापन कराना होगा। इस आवेदन पत्र को बीडीओ द्वारा पंचायत के लिए अधिकृत कृषि समन्वयक अथवा किसान सलाहकार के पास जमा कराना होगा।

 

कम बारिश वाले जिले

 

जिला

हुई

सामान्य

अररिया

432.6

583

अरवल

1075

273.2

औरंगाबाद

241.8

306.1

भभुआ

196.2

329.3

भोजपुर

227.2

323.8

बक्सर

81.4

295.6

पूर्व चंपारण

259.7

373.1

गोपालगंज

180.2

357.6

कटिहार

297.6

449.8

मधेपुरा

313.8

463.8

मुजफ्फरपुर

265.3

369.4

पयना

259

345.6

पूर्णिया

311.1

537.7

रोहतास

186.4

261.3

सहरसा

176.2

594.4

सारण

180.4

352.7

सीतामढ़ी

236.8

429.3

सीवान

288.3

358.2

वैशाली

241.9

374.1


आंकड़े मिली मीटर में है।

 

वर्षा व रोपनी की जिलावार स्थिति

 

जिला

वर्षा

धान

मक्का

पटना

-06

10.38

73.59

नालंदा

14

1.12

66.95

भोजपुर

-23

1.02

70.73

बक्सर

-37

7.42

97.71

रोहतास

-62

2.00

87.60

कैमूर

-67

0.59

33.20

गया

-1

0.36

59.15

जहानाबाद

-46

1.60

10.00

अरवल

-49

0.11

29.60

नवादा

14

-

5.91

औरंगाबाद

-15

0.15

52.70

सारण

-39

13.86

20.15

सीवान

-54

12.00

72.07

गोपालगंज

-22

25.00

94.93

मुजफ्फरपुर

-13

7.83

86.30

पू. चंपारण

-30

32.89

94.48

प. चंपारण

-34

54.49

60.00

सीतामढ़ी

-32

23.59

60.07

शिवहर

-26

48.80

28.00

वैशाली

-40

2.59

62.33

दरभंगा

02

52.00

100

मधुबनी

03

27.43

98.02

समस्तीपुर

16

20.17

97.80

बेगूसराय

36

80.67

100

मुंगेर

28

05.72

59.85

शेखपुरा

18

0.93

87.50

लखीसराय

57

-

88.41

जमुई

16

-

42.11

भागलपुर

06

26.37

88.35

बांका

58

-

0.74

सहरसा

-27

41.35

29.49

सुपौल

08

42.74

96.70

मधेपुरा

-24

23.95

71.10

पूर्णिया

-42

5.96

5.44

किशनगंज

-06

15.00

-

अररिया

-18

9.99

27.03

कटिहार

-32

29.55

76.09

खगड़िया

03

24.63

100

 


आंकड़े 11.07.2014 तक
 

Posted by
Get the latest news on water, straight to your inbox
Subscribe Now
Continue reading