WSP India में लीड BIM टेक्नीशियन (वेस्ट वाटर) की भर्ती 2026

WSP India में लीड BIM टेक्नीशियन (वेस्ट वाटर) की भर्ती 2026

WSP India में Lead BIM Technician (Waste Water) का यह पद उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर है जो BIM, 3D मॉडलिंग और वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यह नौकरी न केवल तकनीकी विकास बल्कि अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर भी प्रदान करती है।
Published on
2 min read

अगर आप 3D मॉडलिंग, BIM और वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कार्यरत हैं या करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। WSP इंडिया में Lead BIM Technician (Waste Water) के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अनुभव हासिल करना चाहते हैं और BIM टेक्नोलॉजी में अपनी विशेषज्ञता को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस पद की जॉब लोकेशन नोएडा - उत्तर प्रदेश, मुंबई - महाराष्‍ट्र और बेंगलुरु - कर्नाटक है। 

यह भूमिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर देती है। इस पद पर रहते हुए व्यक्ति को WSP की USA GCC Water Team और बेंगलुरु के साथ कोऑर्डिनेशन का काम करना होगा। यही नहीं कार्य के दौरान जरूरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ अमेरिका की यात्रा भी करनी होगी। उम्मीदवार को टीम के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स को मैनेज करना होगा। 

BIM Technician की मुख्य जिम्मेदारियां 

इस पद पर चयनित उम्मीदवार को निम्नलिखित कार्य करने होंगे:

  • Civil 3D, Revit और Plant 3D में उच्च गुणवत्ता वाले 3D BIM मॉडल तैयार करना

  • न्यूनतम सुपरविजन में विभिन्न 3D CAD मॉडलिंग असाइनमेंट्स को पूरा करना

  • BIM Lead, Sr. Design Engineers और अन्य टीम के साथ समन्वय कर ड्रॉइंग और मॉडल तैयार करना

  • AutoCAD, Civil3D, Revit आदि टूल्स का उपयोग करके डिज़ाइन, लेआउट और ड्रॉइंग तैयार करना

  • Hand sketches, BIM Execution Plans और आर्किटेक्चरल ड्रॉइंग्स को समझकर मॉडलिंग करना

  • WTP/WWTP (Water Treatment / Waste Water Treatment) प्रोजेक्ट्स पर कार्य करना

  • 3D/4D मॉडल से 2D शीट्स (प्लान, सेक्शन, डिटेल) तैयार करना

  • Navisworks और Revit का उपयोग कर Clash Detection और रिपोर्ट तैयार करना

BIM Technician बनने के लिए आवश्यक कौशल 

  • अंग्रेजी भाषा पर अच्छा नियंत्रण (लिखित और मौखिक)

  • अमेरिका की वाटर इंडस्ट्री के मानकों की समझ

  • प्रॉबलम-सॉल्विंग और एनालिटिकल स्किल 

  • AutoCAD, Civil 3D, Revit, Plant 3D जैसे टूल्स का अनुभव

  • टीम में काम करने की क्षमता और जिम्मेदारी का भाव

  • प्रेशर में काम करने की क्षमता

  • गहराई में जाकर समझ स्थापित करना और सटीक निर्णय लेने की क्षमता

BIM Technician की शैक्षणिक योग्यता  

  • Engineering में Degree या Diploma

  • Civil / Structural / Architectural / Mechanical ड्रॉइंग्स का अनुभव

  • Revit और BIM टूल्स में गहन ज्ञान

  • Revit में plans, sections, elevations, schedules आदि तैयार करने का अनुभव

  • Multiple Revit files को लिंक और मैनेज करने की क्षमता

  • Navisworks में clash detection का अनुभव

  • Dynamic blocks और 3D visualization की समझ

अनिवार्य कौशल : इस पद के लिए Civil 3D, BIM Modeling, Revit, Autodesk Tools, 3D Modeling और Water Infrastructure Projects में अनुभव अनिवार्य है। जिन अभ्‍यर्थियों के पास Microstation और Advanced Civil 3D का कौशल है उन्हें वरीयता दी जाएगी। 

इस पद पर नियुक्ति से पहले बैकग्राउंड वैरिफिेकेशन अनिवार्य है। उसी के सफलतापूर्वक पूरा होने पर निर्भर करेगा कि आपको नौकरी मिलेगी या नहीं। उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज़ और जानकारी सही और पूर्ण रूप से प्रदान करनी होगी।

अप्लाई करने के लिए क्लिक करें - Lead BIM Technician - Waste Water

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

India Water Portal - Hindi
hindi.indiawaterportal.org