सयाली पराते
सयाली पराते मध्य प्रदेश की निवासी है और एक स्वतंत्र पत्रकार है। जो कृषि, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, महिला और जनजातीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करती है। हिंदी साहित्य में एम.ए. करने के बाद उन्होंने जमीनी स्तर की कहानियों को प्रमुखता से लिखना शुरू किया है। उनकी एक रिपोर्ट को अर्थ जर्नलिज्म नेटवर्क 2025 में सर्वश्रेष्ठ कहानियों में शामिल किया गया है।
वह 101 रिपोर्टर्स क्लाइमेट जर्नलिज्म फेलोशिप 2025 की फेलो रही है, इस दौरान उन्होंने जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग की। इसके अलावा, 101 रिपोर्टर्स ईजेएन ग्रांट 2025 के तहत उन्होंने महाराष्ट्र के किसानों पर कहानी की है। विकास संवाद की संविधान संवाद फेलोशिप के दौरान उन्होंने अलीराजपुर के नायक/नायकडा समुदाय पर काम किया।
सयाली शेड्स ऑफ रूरल इंडिया की मीरा फेलोशिप के पहले बैच का हिस्सा भी रही है, जहां उन्होंने ग्रामीण भारत से जुड़ी कहानियां लिखीं। उन्होंने राज एक्सप्रेस और सेंट्रल रिपोर्टर जैसे समाचार पत्रों में कार्य किया है। वर्तमान में वह एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में ग्राउंड रिपोर्ट, 101 रिपोर्टर्स, द बेटर इंडिया और गांव के लोग जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए काम करती है। सयाली को पेंटिंग करना और ग्रामीण भारत में घूमना पसंद है।